Searching...
Monday, April 20, 2026

यूपी के सरकारी आईटीआई में 814 पदों पर भर्ती होगी जल्द, पीपीपी मॉडल की जगह शासकीय ढंग से चलेंगी 22 नए आईटीआई में हर में 37 पदों पर भर्तियां

यूपी के सरकारी आईटीआई में 814 पदों पर भर्ती होगी जल्द, पीपीपी मॉडल की जगह शासकीय ढंग से चलेंगी 22 नए आईटीआई में हर में 37 पदों पर भर्तियां


लखनऊ। यूपी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में 814 पदों पर भर्ती होगी। नई आईटीआई पीपीपी मॉडल की बजाय शासकीय तरीके से चलेंगी। नई खुली 22 आईटीआई में प्रत्येक में 37 पदों पर भर्ती की जाएगी।


व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमशीलता विभाग की ओर से इन पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी। फिलहाल पीपीपी मॉडल की बजाए राजकीय आईटीआई के रूप में चलाए जाने के निर्णय से छात्रों को लाभ होगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 से इन नई आईटीआई में शिक्षण की व्यवस्था किए जाने के लिए भर्तियां की जाएंगी।

 प्रत्येक आईटीआई में जिन 37 पदों पर भर्तियां होंगी, उनमें प्रधानाचार्य श्रेणी-2 के एक पद, कार्यादेशक के एक पद, फिटर, मैकेनिक आरएसी, कोपा, मैकेनिक डीजल इंजन, इलेक्ट्रिक सोलर टेक्नोलॉजी, कास्मेटोलॉजी, फैशन कास्मेटोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिानिक्स मैकेनिक, मोटर व्हीकल मैकेनिक, वेल्डर और फिजियोथेरेपी ट्रेड में अनुदेशकों के दो-दो पदों भर्ती होगी। 

चपरासी के भी दो पदों पर भर्ती होगी। स्किल्स अनुदेशक, आईटी लैब अनुदेशक, भण्डारी, वरिष्ठ सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, कार्यशाला परिचर, भण्डार परिचर, सफाई कर्मी, चौकीदार के एक-एक पदों पर भर्ती की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment