जून में जारी होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 की अधिसूचना, 3 वर्ष तक मान्य है PET स्कोर, हर वर्ष होने वाली परीक्षा से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
लखनऊ : प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की अधिसूचना जून में जारी होने की संभावना है। हर वर्ष पीईटी होने से जहां भर्ती प्रक्रिया नियमित और पारदर्शी बन रही है, वहीं प्रतियोगिता भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अच्छे परसेंटाइल हासिल करना ही युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का आधार बनेगा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 के आधार पर अब तक 16 हजार पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी हो चुके हैं। अगले तीन वर्ष तक पीईटी-2025 का स्कोर मान्य रहेगा।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा से (पीईटी)-2025 में 19,43,171 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा की खास बात यह है कि इसमें कोई भी अभ्यर्थी फेल नहीं होता।
हर उम्मीदवार को स्कोर कार्ड और परसेंटाइल दिया जाता है, जिसके आधार पर अलग अलग भर्तियों के लिए कटआफ तय होता है। लेखपाल, कनिष्ठ सहायक, आबकारी सिपाही जैसे पदों के लिए आयोग टाप परसेंटाइल वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए श्रेणीबद्ध करता है।
0 comments:
Post a Comment