हवलदार प्रशिक्षक के 209 पदों पर होगी भर्ती, 19 जून से नौ जुलाई के बीच होंगे ऑनलाइन आवेदन
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया भर्ती कार्यक्रम
लखनऊ। प्रदेश में होमगार्ड विभाग के अधीन हवलदार प्रशिक्षक के 209 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जून से नौ जुलाई के बीच होंगे। आवेदन में संशोधन 16 जुलाई तक किया जा सकेगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।
आयोग ने कहा है कि भर्ती के लिए प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2025 के आधार पर ही अभ्यर्थी शार्ट लिस्ट किए जाएंगे। इसलिए परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी ही ऑनलाइन आवेदन करें। अभ्यर्थी अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर से भी आवेदन कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये देना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थियों से अलग से शुल्क लिया जाएगा।
आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि अभ्यर्थियों को सुझाव है कि वे आवेदन करने की तिथि से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज अपने पास प्राप्त कर लें। महिला अभ्यर्थियों के मामले में पिता पक्ष से जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए अर्हता मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटर (अवैतनिक विभागीय कर्मचारी वर्ग के लिए व हाईस्कूल) है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि भर्ती में शारीरिक मापदंड के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा भी होगी। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 4.8 किमी की व दौड़ 25 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों के लिए 2.4 किमी की दौड़ 14 मिनट में करनी होगी। निर्धारित अवधि में दौड़ न पूरा करने के वाले अभ्यर्थी को चयन के लिए अनुपयुक्त माना जाएगा।
सचिव ने बताया कि इसके बाद दो घंटे की 100 नंबर की लिखित परीक्षा होगी। इसमें माइनस मार्किंग भी होगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम व आवेदन से व संबंधित सभी विस्तृत जानकारी व आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी इसे पूरा पढ़कर ही ऑनलाइन आवेदन करें।
0 comments:
Post a Comment