होमगार्ड भर्ती पेपर को लेकर सोशल मीडिया चर्चा पर रोक, 25, 26 व 27 अप्रैल को होगी भर्ती परीक्षा
लखनऊ। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र पर किसी प्रकार की चर्चा करने अथवा अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार रात प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को पूरी शुचिता के साथ परीक्षा संपन्न कराने के कड़े निर्देश दिए थे।
भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों और अन्य हितधारकों को आगाह किया है कि सोशल मीडिया पर बोर्ड की होने वाली परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों अथवा उनके कंटेंट पर चर्चा, विश्लेषण या प्रसार करना नियमों के तहत प्रतिबंधित है। कोई भी व्यक्ति जो परीक्षा सामग्री या उसकी किसी जानकारी को किसी भी रूप में प्रकाशित, प्रसारित, संग्रहीत या साझा करेगा तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई होगी। परीक्षा केंद्र में प्रदान की गई मूल ओएमआर शीट यदि कोई अभ्यर्थी साथ ले जाते हुए पाया जाता है, या सामग्री को अनाधिकृत रूप से कब्जे में रखे हुए पाया जाता है, तो उस पर भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
25, 26 व 27 अप्रैल को होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 41 हजार पदों के लिए 25 लाख अभ्यर्थी दावेदार
मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट कनेक्टिविटी वाले उपकरण परीक्षा केंद्र पर रहेंगे प्रतिबंधित
गड़बड़ी की तो होगी सख्त कार्रवाई
परीक्षा केंद्रों को प्रत्येक पाली से पहले और बाद में सुरक्षा व शुचिता के मद्देनजर सैनिटाइज किया जाएगा। केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा, जो चेकिंग-फ्रिस्किंग के साथ संदिग्ध गतिविधियों और अनुचित साधनों पर नजर रखेगा। किसी भी गड़बड़ी पर केस दर्ज करने के निर्देश हैं। परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए रेल और परिवहन विभाग को पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
74 जिलों के 1053 केंद्रों पर होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा
लखनऊ। होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। 25, 26 और 27 अप्रैल को प्रस्तावित परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शनिवार को बैठक की। बोर्ड ने 74 जनपदों के नोडल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। श्रावस्ती जिले में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। 41 हजार पदों के लिए होने वाली परीक्षा में 25 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक 1053 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले आधार सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य की गई है। महिला अभ्यर्थियों की जांच अलग कक्ष में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाएगी। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और नीले या काले पेन के साथ ही केंद्र पर आने के निर्देश हैं, जबकि मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और स्मार्ट कनेक्टिविटी वाले उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं, धार्मिक चिह्नों जैसे कलावा, मंगलसूत्र आदि को नहीं हटाया जाएगा।
25, 26 व 27 अप्रैल को दो-दो पालियों में होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 100 अंकों का होगा प्रश्नपत्र, चयन के लिए 20 अंक लाना होगा अनिवार्य
होमगार्ड भर्ती के लिए हाईस्कूल के पाठ्यक्रम स्तर के सवाल पूछे जाएंगे।
परीक्षा में सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
बहुविकल्पीय उत्तर आधारित होगा प्रश्नपत्र
लखनऊ । पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड श्रावस्ती को छोड़कर 74 जिलों में 41,424 पदों पर होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराएगा। भर्ती बोर्ड ने एक हजार से अधिक परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं, जहां कड़े सुरक्षा घेरे में 25, 26 व 27 अप्रैल को दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे और कंट्रोल रूमों से कड़ी नजर रखी जाएगी।
होमगार्ड जवानों के 41,424 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 25.32 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। रिक्तियों के अनुरूप महिला व पुरुष होमगार्ड जवानों की भर्ती जिलवार होगी। यह पहला मौका है, जब सिपाही की तर्ज पर होमगार्ड की भर्ती के लिए भी लिखित परीक्षा कराई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कर्मियों की तरह होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण भी उच्च स्तरीय कराने का निर्देश दिया है।
शासन ने होमगार्ड भर्ती के लिए उप्र राज्य होमगार्ड्स एनरोलमेंट मार्गदर्शिका भी जारी की थी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट के अनुरूप शारीरिक मानक परीक्षा व अभिलेखों की जांच तथा दौड़ होगी। एक अधिकारी के अनुसार श्रावस्ती में केवल एक ही परीक्षा केंद्र था। लिहाजा श्रावस्ती के अभ्यर्थियों की परीक्षा पड़ोस के जिले के परीक्षा केंद्र में कराई जाएगी।
लखनऊ समेत इन जिलों में सर्वाधिक अभ्यर्थी
कानपुर नगर में होमगार्ड स्वयंसेवकों के सर्वाधिक 1947, लखनऊ में 1371, आगरा में 1232, प्रयागराज में 1219 हरदोई में 1072 व वाराणसी 1004 पद रिक्त हैं। इन जिलों में सर्वाधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इन जिलों में 30 से अधिक परीक्षा केंद्र होंगे। जबकि भदोही में सबसे कम 43 पद रिक्त हैं। 02 हजार के करीब सबसे ज्यादा पद होमगार्ड के कानपुर में खाली हैं
0 comments:
Post a Comment