Searching...
Sunday, March 15, 2026

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती में एक सीट पर 565 दावेदार, 221 रिक्त पदों के लिए 1.24 लाख आवेदन, पाठ्यक्रम जारी न होने से अभ्यर्थी परेशान

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती में एक सीट पर 565 दावेदार, 221 रिक्त पदों के लिए 1.24 लाख आवेदन, पाठ्यक्रम जारी न होने से अभ्यर्थी परेशान

16 मार्च 2026
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के रिक्त 221 पदों के लिए 22 दिसंबर से 22 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इस दौरान 1,24,806 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं, यानी एक पद पर करीब 565 उम्मीदवार दावेदारी कर रहे हैं। यह जानकारी आरटीआई के माध्यम से अभ्यर्थी अश्वनी शुक्ला को दी गई है।

भर्ती में शामिल अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र या अन्य सामाजिक विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर (मास्टर) डिग्री होना अनिवार्य है। सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत समाजशास्त्र, मानव विज्ञान, मनोविज्ञान, सामाजिक मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, भूगोल, इतिहास और अर्थशास्त्र जैसे विषय शामिल हैं।

इसके अलावा अधिमानी अर्हताओं में प्रसार कार्य का अनुभव, परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण, प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष की सेवा या राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का बी प्रमाणपत्र शामिल किया गया है। आयोग के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा चार अक्तूबर को प्रस्तावित है।


आयोग ने जारी नहीं किया पाठ्यक्रम 

अभ्यर्थियों ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2005 में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की भर्ती निकली थी। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पाठ्यक्रम जारी नहीं किया गया है। जिससे अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि पाठ्यक्रम के अभाव में वे अपनी तैयारी को सही दिशा नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने आयोग से विस्तृत और अद्यतन पाठ्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने की मांग की है।



दो दशक बाद 221 पदों पर आई स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती में सवा लाख दावेदार, आवेदन होने के दो माह बाद भी कोर्स का पता नहीं

26 फरवरी 2026
प्रयागराज। परिवार कल्याण महानिदेशालय में दो दशक बाद आई स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती को लेकर युवाओं में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ शिक्षा अधिकारी के 221 पदों पर 22 दिसंबर से 22 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। एक अभ्यर्थी अश्वनी शुक्ला को आरटीआई में आयोग ने सूचित किया है कि स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी भर्ती के लिए 124806 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। साफ है कि एक पद पर औसतन 565 दावेदार मैदान में हैं।


इस भर्ती के लिए 22 दिसंबर को आवेदन शुरू होने के दो महीने बाद भी पाठ्यक्रम जारी नहीं होने से अभ्यर्थी परेशान हैं। प्रतियोगी छात्र राजन त्रिपाठी के अनुसार, परीक्षा तिथि घोषित होने के बावजूद स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती की परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम से संबंधित कोई सूचना जारी नहीं की गई है। इसके चलते अभ्यर्थी असमंजस की स्थिति में हैं। पाठ्यक्रम के अभाव में अभ्यर्थी अपनी तैयारी को सही दिशा नहीं दे पा रहे हैं।


इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास समाजशास्त्र या किसी भी सामाजिक विज्ञानविषयमें किसी मान्यताप्राप्तविवि से स्नातकोत्तर होना अनिवार्य है। सामाजिक विज्ञान के किसी विषय में स्नातकोत्तर उपाधि के तहत समाजशास्त्र, मानवविज्ञान. मनोविज्ञान. सामाजिकमनोविज्ञान, राजनीतिविज्ञान, भूगोल, इतिहास और अर्थशास्त्रशामिल हैं। अधिमानी अर्हता में प्रसार कार्य का अनुभव, या परिवार कल्याण के तहत प्रशिक्षण प्राप्त, प्रादेशिक सेना में दो वर्ष की सेवा या राष्ट्रीय कैडेट कोर का 'बी' प्रमाणपत्र रखा गया है।

0 comments:

Post a Comment