प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा, 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के लिए 731 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण 15 मई की रात 11 बजे तक किए जा सकेंगे।
ऑनलाइन फीस 16 मई की रात 11 बजे तक जमा होगी और 20 से 21 मईकी रात 11 बजे तक आवेदन में त्रुटि संशोधन केलिए वेबसाइट खोली जाएगी। कंप्यूटर आधारित पहले चरण की परीक्षा जुलाई-अगस्त में संभावित है।
स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए अभ्यर्थियों की आयु एक अगस्त 2026 को 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए आवेदकों की आयु एक अगस्त 2026 को 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि पहले ही ऑनलाइन आवेदन कर लें।
0 comments:
Post a Comment