7994 पदों पर लेखपाल भर्ती के लिए संशोधित आरक्षण जारी, आज से आवेदन शुरू
लखनऊ। राजस्व परिषद की ओर से लेखपाल भर्ती के लिए मिले संशोधित आरक्षण के अनुसार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 7994 पदों पर भर्ती का संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है। इसमें मूल पद 7994 ही हैं जबकि श्रेणीवार आरक्षण में बदलाव हुआ है।
राजस्व परिषद की ओर से मिले प्रस्ताव के क्रम में आयोग ने 16 दिसंबर को लेखपाल भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं। 28 जनवरी तक चलेंगे। विज्ञापन जारी होने के बाद युवाओं व कुछ राजनीतिक दलों ने 7994 पदों के श्रेणीवार आरक्षण में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद संज्ञान लेते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व परिषद हरकत में आया। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि राजस्व परिषद की आयुक्त व सचिव की ओर से 26 दिसंबर को उपलब्ध कराए गए कुल पद 7994 पदों का संशोधित श्रेणीवार आरक्षण आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि अन्य तिथि, प्रक्रिया, निर्देश में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पूर्व में जारी विज्ञापन में आरक्षणः
अनारक्षित के 4165, अनुसूचित जाति के 1446, अनुसूचित जनजाति के 150, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1441, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 792 और कुल पद 7994 हैं।
संशोधित विज्ञापन में आरक्षणः
अनारक्षित के 3205, अनुसूचित जाति के 1679, अनुसूचित जनजाति के 160, अन्य पिछड़ा वर्ग के 2158, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 792 और कुल पद 7994 हैं।
लेखपाल भर्ती में रिक्त पदों पर श्रेणीवार संशोधन होगा, राजस्व विभाग ने आयोग को पत्र भेजा
एक सप्ताह में प्रस्ताव भेजने को कहा
लखनऊ। राजस्व लेखपाल के 7994 पदों की भर्ती में पिछड़ा वर्ग का कोटा कम होने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद राजस्व परिषद ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को एक सप्ताह में संशोधित प्रस्ताव भेजने का पत्र भेजा है। आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा ने इस संबंध में आयोग को भेजे पत्र में स्थिति साफ की है।
इसमें कहा गया है कि लेखपाल सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2022 के अनुसार भर्ती प्रक्रिया आयोग की परिधि में आने से पहले जिला स्तर पर की जाती थी। परिषद द्वारा आयोग को भेजे गए प्रस्ताव जिला स्तर से मंडलायुक्तों को भेजे गए लेखपाल पद पर श्रेणीवार कार्यरत व रिक्तियों के विवरण पर आधारित है।
जिला स्तर पर लेखपाल पद पर कार्यस्त व रिक्त कार्मिकों की श्रेणीवार गणना के संबंध में कुछ जानकारियां मिली हैं। इससे आयोग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन में श्रेणीवार रिक्तियों में संशोधन होने की संभावना है। इसलिए उक्त भर्ती प्रस्ताव में पदों की संशोधित सूचना एक सप्ताह में आयोग को भेजी जाएगी।
फरवरी तक आवेदन में बदलाव किया जा सकेगा
🔴 भर्ती नोटिफिकेशन पीडीएफ में क्लिक करके करें डॉउनलोड
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन 29 दिसंबर से लिए जाएंगे और अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 है। इसमें चार फरवरी तक संशोधन किया जा सकेगा। भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र होंगे। आवेदन वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर होंगे।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से मंगलवार को इस संबंध में सूचना जारी की गई। लेखपाल के कुल पदों में अनारक्षित वर्ग के 4165, अनुसूचित जाति 1446, अनुसूचित जनजाति 150, अन्य पिछड़ा वर्ग 1441, ईडब्ल्यूएस के लिए 792 पद हैं।
आवेदन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा या इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड से परीक्षा उत्तीण करने वाले पात्र होंगे। भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ऐसी अन्य श्रेणियों के लोगों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है। परीक्षा शुल्क यूपीआई या एसबीआई के ई-चालान से ही स्वीकार होगा।
सभी वर्गों के लिए 25 रुपये तय किया आवेदन शुल्क
आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि अभ्यर्थी पीईटी पंजीकरण संख्या के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे सत्यापित करते ही अभ्यर्थी की जानकारी स्वतः ही भर जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है।
योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष
आयु सीमा : 18 से 40 वर्ष
भारांक : न्यूनतम 2 वर्ष की सैन्य सेवा
एनसीसी 'बी' प्रमाण पत्र धारकों को अतिरिक्त भारांक
100 अंकों की होगी लिखित परीक्षा
लेखपाल भर्ती के लिए दो घंटे की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। माइनस मार्किंग भी होगी। प्रश्नपत्र में भारतीय इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा उत्तर प्रदेश की सामान्य जानकारी से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।
0 comments:
Post a Comment