Searching...
Tuesday, December 23, 2025

UPSC Exam Calendar 2026: यूपीएससी ने अगले वर्ष होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, देखें और करें डाउनलोड

UPSC Exam Calendar 2026: यूपीएससी ने अगले वर्ष होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, देखें और करें डाउनलोड 


यूपीएससी ने अगले वर्ष की परीक्षा के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है, जो उम्मीदवार यूपीएससी की परीक्षा आईएएस, आईपीएस, एनडीए और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे परीक्षा का आगामी कैलेंडर इस पेज पर चेक कर सकते हैं.

संघ लोक सेवा आयोग ने आगामी 2026 वर्ष में होने वाली परीक्षाओं का लेटेस्ट कैलेंडर जारी कर दिया है. साथ ही आयोग की तरफ से फॉर्म आने की तारीख, अंतिम तिथि, का भी कैलेंडर जारी किया गया है, जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तारीखों की पूरी लिस्ट यहाँ चेक कर सकते हैं. UPSC कैलेंडर 2026 के अनुसार, साल 2026 के लिए UPSC CSE और IFS नोटिफिकेशन 14 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा, और इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 को होगी।   



UPSC Exam Calendar 2026

परीक्षा का नाम 

परीक्षा की तारीख 

आवेदन शुरू होने की तारीख 

आवेदन की अंतिम तारीख 

संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026

08.02.2026 (रविवार)

03.09.2025

23.09.2025

इंजीनियरिंग सेवाएँ (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026

08.02.2026 (रविवार)

17.09.2025

07.10.2025

सीबीआई (डीएसपी) एलडीसीई

28.02.2026 (शनिवार)

24.12.2025

13.01.2026

सीआईएसएफ एसी(ईएक्सई) एलडीसीई-2026

08.03.2026 (रविवार)

03.12.2025

23.12.2025

एन.डी.ए. और एन.ए. परीक्षा (I), 2026

सी.डी.एस. परीक्षा (I), 2026

12.04.2026 (रविवार)

10.12.2025

30.12.2025

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026,

भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026

24.05.2026 (रविवार)

14.01.2026

03.02.2026

आई.ई.एस./आई.एस.एस. परीक्षा, 2026

19.06.2026 (शुक्रवार)

11.02.2026

03.03.2026

संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा, 2026

20.06.2026 (शनिवार)

  

इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026

21.06.2026 (रविवार)

  

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसी) परीक्षा, 2026

19.07.2026 (रविवार)

18.02.2026

10.03.2026

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2026

02.08.2026 (रविवार)

11.03.2026

31.03.2026

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026

21.08.2026 (शुक्रवार)

  

एन.डी.ए. और एन.ए. परीक्षा (II), 2026,

सी.डी.एस. परीक्षा (II), 2026

13.09.2026 (रविवार)

20.05.2026

09.06.2026

एस.ओ./स्टेनो (जीडी-बी/जीडी-आई) एलडीसीई


12.12.2026

(शनिवार)

16.09.2026


06.10.2026


0 comments:

Post a Comment