Searching...
Wednesday, June 12, 2024

शिक्षा सेवा चयन आयोग को जल्द मिलेंगे स्थायी अध्यक्ष और स्थायी सचिव, जुलाई के पहले सप्ताह तक चार नए उप सचिव मिलने की भी उम्मीद

शिक्षा सेवा चयन आयोग को जल्द मिलेंगे स्थायी अध्यक्ष और स्थायी सचिव, जुलाई के पहले सप्ताह तक चार नए उप सचिव मिलने की भी उम्मीद 

उ०प्र० शिक्षा सेवा चयन आयोग में उप-सचिव पद हेतु आवेदन प्रारूप





प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को जल्द स्थायी अध्यक्ष और स्थायी सचिव मिलेंगे। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण इन पदों पर स्थायी नियुक्तियां अटकी हुई थीं। आचार संहिता समाप्त हो चुकी है। ऐसे में शासन स्तर से इसी माह स्थायी अध्यक्ष एवं स्थायी सचिव की नियुक्ति किए जाने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में समाहित किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

नए आयोग के गठन के बाद सभी 12 सदस्यों की नियुक्तियां भी हो चुकी हैं। सदस्यों की नियुक्तियां होने के बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई थी, जिसकी वजह से स्थायी अध्यक्ष, स्थायी सचिव और स्थायी उप सचिवों की नियुक्तियां फंस गई थीं।

आचार संहिता समाप्त होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग की ओर से चार उप सचिवों की स्थायी नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है। आयोग को जुलाई के पहले सप्ताह तक चार नए उप सचिव मिलने की उम्मीद है। वहीं, आचार संहिता के दौरान शासन ने कार्यवाहक अध्यक्ष और सचिव की नियुक्ति कर दी थी, ताकि आयोग के कार्य में बाधा न आए।



उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को जल्द मिलेंगे चार नए उप सचिव,  विज्ञापन जारी कर मांगा गया आवेदन
 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को जल्द चार नए उप सचिव मिल जाएंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन उच्च शिक्षा अनुभाग-5 की ओर से विज्ञापन जारी का आवेदन मांग लिए गए हैं। उप सचिवों की नियुक्तियों के बाद शिक्षा सेवा चयन आयोग में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी।


वर्तमान में शिक्षा सेवा चयन आयोग में केवल एक कार्यवाहक उप सचिव हैं, जबकि शासन अब चार स्थायी उप सचिवों की नियुक्ति करने जा रहा है। इसका विज्ञापन आठ जून को जारी कर दिया गया है। विज्ञापन तिथि से 21 दिनों के भीतर आवेदन मांगे गए हैं। चारों उप सचिव प्रतिनियुक्ति पर रखे जाएंगे। इन पर बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा में शिक्षक भर्ती की जिम्मेदारी होगी।


उप सचिव को तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति पर रखा जाएगा। उप सचिवों की नियुक्ति के बाद भर्ती प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।


अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 4163 पदों व अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर दो साल से भर्ती लंबित पड़ी है। इन दोनों भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अगस्त-2022 में पूरी हो चुकी है।


इसके अलावा आयोग को नई भर्तियां भी शुरू करनी है और भर्तियों से संबंधित दस्तावेजों को तैयार करने में उप सचिव की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में जब तक उप सचिवों की नियुक्ति नहीं हो जाती है, तब तक भर्ती प्रक्रिया में तेजी नहीं आ सकेगी। जुलाई के पहले सप्ताह में शिक्षा सेवा चयन आयोग को चार नर उप सचिव मिलने की उम्मीद है।

0 comments:

Post a Comment