Searching...
Sunday, June 16, 2024

सिपाही भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी तेज, भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा के लिए कंपनी के चयन और कोषागारों के बारे में मांगी रिपोर्ट

सिपाही भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी तेज, भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा के लिए कंपनी के चयन और कोषागारों के बारे में मांगी रिपोर्ट


लखनऊ : उप्र पुलिस में सिपाही भर्ती की रद परीक्षा को दोबारा कराने की तैयारियां तेज की गई हैं। उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति  बोर्ड ने लिखित परीक्षा के लिए कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही कोषागारों की रिपोर्ट भी मांगी है। इस बार पेपर लीक न हो, इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। कहीं कोई चूक या गड़बड़ी न हो, इसके लिए कोषागार में भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित कराए जाएंगे। जिससे वहां प्रश्नपत्र सुरक्षित रखे जा सकें।

सिपाही भर्ती परीक्षा को देखते हुए सभी पुलिस आयुक्त व एसएसपी एसपी से उनके जिले के कोषागार का निरीक्षण कर कक्षों की संख्या, प्रवेश व निकासी के द्वारों व सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पूरी जानकारी देने को कहा गया है। कोषागार में प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र व अन्य सामग्री रखी जाएगी।

इसके दृष्टिगत कोषागार में डबल लाक सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती, सुरक्षा कर्मियों का ड्यूटी रोस्टर बनवाने, सभी प्रवेश व निकास द्वारों की लागबुक बनवाने, फायर सुरक्षा उपकरण व अलार्म की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए 18 व 19 फरवरी को हुई लिखित परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। शासन ने 24 फरवरी को परीक्षा रद किए जाने का निर्णय किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह माह के भीतर दोबारा लिखित परीक्षा कराए जाने का निर्देश दिया था।




सिपाही भर्ती पेपर लीक ने बिगाड़ा भर्ती बोर्ड का कैलेंडर, करीब 75 हजार पदों पर भर्ती का लंबा होता जा रहा इंतजार

पीएसी, यूपीएसएसएफ, फायर में होनी हैं 15 हजार पदों पर भर्ती


लखनऊ। सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए फरवरी माह में हुई लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का कैलेंडर बिगड़ गया है। चीते छह माह के दौरान पुलिस विभाग के करीब 80 हजार पदों पर होने वाली भर्तियां इसकी वजह से अधर में हैं। 


फिलहाल भर्ती बोर्ड का पूरा फोकस सिपाही सीधी भर्ती की दोबारा लिखित परीक्षा कराने पर है, जिसके बाद अन्य पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया को अमली जामा पहनाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो सिपाही नागरिक पुलिस के अलावा पीएसी, युगीएसएसएफ और फायर सर्विस में वय 15 हजार पदों पर भी भर्ती का प्रस्ताव बोर्ड ने तैयार किया था। इनमें पीएसी की तीन महिला वाहिनिया में होने वाली भर्तियां भी शामिल थी।


 बोर्ड ने बीते वर्ष नवंबर माह में सिपाही भर्ती के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर के करीब प्रोग्रामर एक हजार पढ़ें तथा मिनिस्टीरियल संवर्ग के 910 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को शुरू किया था। सिपाही भर्ती का पेपर लीक होने के बाद भर्ती बोर्ड में मचे हड़कंप की वजह से बाकी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया थम गयी। तत्पश्चात लोकसभा चुनाव की वजह से ढाई माह तक बोर्ड आगे की कवायद नहीं कर सका। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भर्ती बोर्ड अब अगस्त माह तक सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा को दोबारा कराने की कोशिश में जुटा है।

0 comments:

Post a Comment