सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सफाई कर्मचारी और सब स्टाफ की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कुल 484 पोस्ट हैं। ये नोटिफिकेशन 20 दिसंबर 2023 को जारी किया गया था और अप्लाई करने की लास्ट डेट 1 जनवरी 2024 थी। लेकिन हाल में एक बार फिर नई डेट्स के साथ एप्लीकेशन विंडो खोली गई है। इसके तहत 21 से 27 जून तक आवेदन पुरुष व महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश में 78, बिहार में 76, दिल्ली में 21, राजस्थान में 55, मध्य प्रदेश में 24, झारखंड में 20, छत्तीसगढ़ में 14, महाराष्ट्र में 118, ओडिशा में 2 और गुजरात में 76 पदों पर भर्ती की जानी है। आवेदक का किसी भी बोर्ड से मैट्रिक पास होना आवश्यक है। साथ ही स्टेट लैंग्वेज आनी चाहिए।
दिसंबर-2023 में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अभ्यर्थी की उम्र 18-26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आयु सीमा में छूट सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार भी दी जाएगी।
0 comments:
Post a Comment