Searching...
Sunday, December 10, 2023

SSC : कांस्टेबल भर्ती 2022 का परिणाम घोषित

SSC : कांस्टेबल भर्ती 2022 का परिणाम घोषित


प्रयागराज । कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष भर्ती परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें 1411 पदों के सापेक्ष 1400 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।


29 दिसंबर 2022 को घोषित कंप्यूटर आधारित परीक्षा के परिणाम में 26812 उम्मीदवारों को शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण (पीई एंड एमटी) और दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) में उपस्थित होने के लिए चुना था।


 दिल्ली पुलिस ने पीई एंड एमटी और दस्तावेज़ सत्यापन 14 अप्रैल 2023 से दो मई 2023 तक किया। इस भर्ती में चयन/गैर-चयन/पदों के आवंटन के संबंध में किसी भी विसंगति को एक महीने के अंदर आयोग को सूचित कर सकते हैं। 


उसके बाद प्राप्त किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। सफल/असफल उम्मीदवारों के अंक उचित समय पर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment