Searching...
Saturday, December 30, 2023

यूपी पुलिस में 80 हजार भर्तियों का बनेगा रिकॉर्ड, सिपाही से लेकर उपनिरीक्षकों तक की होनी है भर्ती

यूपी पुलिस में 80 हजार भर्तियों का बनेगा रिकॉर्ड, सिपाही से लेकर उपनिरीक्षकों तक की होनी है भर्ती


लखनऊ। प्रदेश पुलिस में करीब 80 हजार पदों पर रिकॉर्ड भर्तियों की कवायद शुरू होने के साथ नौजवानों को बड़ी सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी से लेकर उपनिरीक्षक के पदों पर भर्तियों की कवायद शुरू कर दी है। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी खाकी पहनने का सुनहरा मौका प्रदान किया है। 


मालूम रहे कि प्रदेश पुलिस में सिपाही के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इससे पहले आरक्षी एवं उपनिरीक्षक के करीब 650 पद पर कुशल खिलाड़ियों की भर्ती भी जारी हो चुकी है। इसका फायदा हाल ही में एशियन गेम्स में हिस्सा लेकर वापस आए खिलाड़ियों को मिलेगा। 


यूपी पुलिस ने इससे पहले भी आरक्षी के पदों पर कुशल खिलाड़ियों की भर्ती की थी, जिसमें देश भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। वहीं दूसरी ओर भर्ती बोर्ड प्रदेश पुलिस में मिनिस्टीरियल संवर्ग के सहायक उप निरीक्षक और उपनिरीक्षक 921 पदों पर और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 व कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 पदों पर भर्ती शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है।


लाखों युवाओं को मिलेगा मौका : पुलिस में भर्तियों से प्रदेश के लाखों युवाओं को फायदा मिलेगा। केवल सिपाही भर्ती में ही करीब 30 लाख आवेदन आने का अनुमान है। वहीं अन्य संवर्गों में होने वाली भर्तियों के साथ बड़ी संख्या में खिलाड़ी और कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले युवाओं को भी सरकारी नौकरी हासिल करने का मौका मिलने जा रहा है। जल्द ही फायर सर्विस, पीएसी, उप्र विशेष सुरक्षा बल में भी 15 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां शुरू होने वाली हैं। 

0 comments:

Post a Comment