Searching...
Wednesday, December 27, 2023

पुलिस भर्ती : इंतजार में बीता पहला दिन, देर रात अपडेट हुई वेबसाइट, आवेदन तिथि बढ़ाये जाने की सम्भावना

पुलिस भर्ती : इंतजार में बीता पहला दिन, देर रात अपडेट हुई वेबसाइट, आवेदन तिथि बढ़ाये जाने की सम्भावना


लखनऊ। सिपाही भर्ती की आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलने के बाद बुधवार को अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पूरा दिन इंतजार करते रहे। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से देर रात वेबसाइट अपडेट की जा सकी। दरअसल, सिपाही भर्ती के लिए बुधवार से आवेदन शुरू होना था। वहीं आयु सीमा में छूट देने की घोषणा के बाद भर्ती बोर्ड की वेबसाइट को दोबारा अपडेट करना पड़ा।

भर्ती बोर्ड के अधिकारियों की निगरानी में वेबसाइट और ऑनलाइन आवेदन संबंधी सॉफ्टवेयर में बुधवार को दिनभर बदलाव किया जाता रहा। तकनीकी दिक्कतों को दूर कर भर्ती बोर्ड ने रात 10 बजे ऑनलाइन आवेदन का लिंक जारी कर दिया। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि वेबसाइट को अपडेट कर दिया गया है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 


पुलिस भर्ती: आवेदन तिथि बढ़ाये जाने की सम्भावना

लखनऊ । यूपी पुलिस में सिपाही के 60 हजार पदों पर भर्ती के लिए आयु के बाद आवेदन तिथि के भी बढ़ने की सम्भावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने की घोषणा के बाद बुधवार को ऑनलाइन आवेदन की वेबसाइट को एक बार फिर से दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इससे आयु सीमा में वृद्धि के निर्णय के अनुसार ऑनलाइन आवेदन स्वतः स्वीकृत हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद करीब 30 से 32 लाख आवेदन आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। कारण अधिकतम 22 वर्ष की आयु सीमा तक भर्ती बोर्ड को 25 लाख आवेदन आने की संभावना थी। आयु सीमा में तीन वर्ष की बढ़ोतरी से करीब पांच से सात लाख अभ्यर्थियों बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में वेबसाइट और ऑनलाइन आवेदन संबंधी साफ्टवेयर में बदलाव की प्रक्रिया देर रात तक जारी थी।


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के अंतर्गत सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान संबंधी आदेश जारी 

🔴 अधिक जानकारी के लिए uppbpb.gov.in पर जाएं।




सिपाही के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए 27 दिसंबर से आवेदन, 20% पद महिलाओं के लिए आरक्षित 

योगी सरकार ने यूपी पुलिस की सबसे बड़ी सिपाही भर्ती की अधिसूचना जारी की

16 जनवरी तक किए जा सकेंगे आवेदन, 11 फरवरी को हो सकती है लिखित परीक्षा

12,049 पद महिलाओं के लिए आरक्षित, चार सौ रुपये आवेदन शुत्व देना होगा अभ्यर्थियों को


लखनऊ : उप्र पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रतीक्षा की घड़ी समाप्त हो गई है। उन्हें नव वर्ष पर स्वर्णिम अवसर मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उन पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती-2023 की अधिसूचना जारी कर दी है। 


यह उप्र पुलिस में अब तक की सबसे बड़ी सिपाही भर्ती है। इनमें 20 प्रतिशत पदों पर महिला आरक्षियों की भर्ती होगी। यानी 12 हजार से अधिक महिला अभ्यर्थी भर्ती होंगी। 27 दिसंबर से आनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। 


आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2024 होगी। शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 18 जनवरी, 2024 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर भर्ती प्रकिया से जुड़ी सभी सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।


भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा के अनुसार आरक्षी नागरिक पुलिस के कुल 60,244 पढ़ें में सामान्य श्रेणी के 24,102 पद होंगे। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 6,024 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 16,264 पद अनुसूचित जाति के लिए 12,650 पद तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 1,204 पद आरक्षित हैं।


 कुल पदों में 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ ही आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी व अनुसूचित जाति के पुरुष अभ्यर्थियों का न्यूनतम कद 168 सेंटीमीटर तथा महिलाओं का न्यूनतम कद 152 सेंटीमीटर निर्धारित है। 


इसके अलावा अनुसूचित जनजाति श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों का न्यूनतम कद 160 सेमी तथा महिला अभ्यर्थियों का न्यूनतम कद 147 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है। भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों की आफलाइन लिखित परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच तथा शारीरिक मानक परीक्षण होगा। 


इसमें सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) होगी। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 2.4 किलोमीटर की बैंड़ 14 मिनट में पूरा करना अनिवार्य होगा।


शिक्षा व आयु भी निर्धारित

आरक्षी के पद पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का 10वीं व 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करना अथवा सरकार से मान्यता प्राप्त इसके समकक्ष योग्यता अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। ऐसे पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है, जिन्होंने एक जुलाई, 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और 22 वर्ष की आयु पूरी न की हो। अभ्यर्थी का जन्म दो जुलाई, 2001 से पूर्व तथा एक जुलाई, 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। 

ऐसी महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगी, जिन्होंने एक जुलाई, 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और 25 वर्ष की आयु पूरी न की हो। उनका जन्म दो जुलाई, 1998 से पूर्व तथा एक जुलाई, 2005 के बाद न हुआ हो। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।



UPP : 60244 पदों के लिए पुलिस भर्ती का विज्ञापन जारी, करें डाउनलोड 



60,244 पदों पर सिपाही भर्ती की प्रक्रिया शुरू
 
लखनऊ : युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उप्र पुलिस का हिस्सा बनने का सपना देख रहे नौजवानों के लिए अपने जूते के फीते कसने का समय आ गया है।

उन पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। एक सप्ताह के भीतर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होगी। भर्ती बोर्ड 11 फरवरी, 2024 को लिखित परीक्षा कराए जाने की तैयारी कर रहा है। परीक्षा केंद्रों का चयन किया जा रहा है। सिपाही भर्ती में लगभग 25 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन करने की उम्मीद है। भर्ती बोर्ड ने सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखा है।



60 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 11 फरवरी को, 25 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल


लखनऊ। उप्र पुलिस बल का हिस्सा बनने के इच्छुक युवाओं का इंतजार खत्म होने वाला है। आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा 11 फरवरी को होगी। इसमें करीब 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस बाबत सभी जिलों के डीएम को तैयारी करने के लिए कहा है।


भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि यह परीक्षा प्रदेश भर में करीब 5000 केंद्रों पर एक पाली में होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों का चयन संघ लोक सेवा आयोग, उप्र लोक सेवा आयोग, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उनके जिलों में पूर्व में कराई गई परीक्षाओं के आधार पर किया गया है। बोर्ड ने सभी डीएम को उनके जिले के परीक्षा केंद्रों की सूची देते हुए शासनादेश के मुताबिक आगे की कार्यवाही करने के लिए कहा है। 


इसी हफ्ते शुरू होगी 60 हजार सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया, यूपी पुलिस की सबसे बड़ी भर्ती, करना होगा ऑनलाइन आवेदन


लखनऊ। यूपी पुलिस के इतिहास में सिपाहियों की सबसे बड़ी सीधी भर्ती होने जा रही है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नागरिक पुलिस में 60,244 सिपाहियों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए एक सप्ताह के भीतर विज्ञप्ति जारी करने जा रहा है।


 अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। बीते करीब तीन वर्षों से सिपाहियों की भर्ती की कवायद बार-बार टल रही थी। बीते छह माह के दौरान बोर्ड ने नागरिक पुलिस में सिपाहियों की भर्ती के लिए परीक्षा कराने वाली कार्यदायी संस्था के चयन से लेकर अभ्यर्थियों के वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा से जुड़ी कार्यवाही भी पूरी कर ली है। 


भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए करीब 15 दिन का समय दिया जाएगा। आवेदन परीक्षण के बाद लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित होंगी।


1906 अन्य पदों पर भी भर्ती

दिसंबर के अंत तक तीन अन्य संवगों में भी भर्तियों क विज्ञप्ति जारी होगी। इनमें गोपनीय, लेखा, लिपिक संव के 921 पदों के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 93- और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 पद शामिल हैं। पीएसी भर्ती जनवरी में: पीएसी में दस हजार से अधि पदों पर सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया जनवरी में शुरू होगी।


मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में एक सप्ताह के अंदर नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती शुरू होने जा रही हैं। साथ ही कुछ अन्य संवगों में भी भर्ती की जाएगी।
~ रेणुका मिश्रा, डीजी, उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

0 comments:

Post a Comment