Searching...
Friday, January 28, 2022

UPSSSC Lekhpal Bharti 2022 : यूपी लेखपाल भर्ती के लिए किए गए आवेदन में 4 फरवरी तक संशोधन का मौका

UPSSSC Lekhpal Bharti 2022 : यूपी लेखपाल भर्ती के लिए किए गए आवेदन में 4 फरवरी तक संशोधन का मौका


UPSSSC Lekhpal Bharti 2022 : उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि (28 जनवरी) थी।आवेदक 4 फरवरी 2022 तक अपने आवेदन में कोई गलती होने पर उसे सुधार सकेंगे। 


ऐसे युवा जो 12वीं पास हैं और जिन्होंने यूपीएसएसएससी की पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) दी थी, वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेखपाल परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग उनके पीईटी 2021 के स्कोर के आधार पर ही की जाएगी। 


आवेदक अपने आवेदन का प्रिंटआउट तब तक नहीं निकाल सकेगा जब तक उसकी फीस का समायोजन बैंक द्वारा नहीं कर दिया जाता है। इसलिए अभ्यर्थी द्वारा बैंक से शुल्क का समायोजन 28 जनवरी तक या इसके बाद सात दिनों के अंदर यानी 4 फरवरी तक अनिवार्य रूप से करा लिया जाए। 


यूपी लेखपाल भर्ती से जुड़ी खास बातें 
कुल 8085 वैकेंसी में से 3271 पद अनारक्षित हैं। एससी के लिए 1690, एसटी के लिए 152, ओबीसी के लिए 2174 और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग के लिए 798 पद आरक्षित हैं।


शैक्षणिक योग्यता - 12वीं पास (इंटरमीडिएट) 
भर्ती में इन अभ्यर्थियों को दिया जाएगा वेटेज - प्रादेशिक सेना में कम से कम दो साल तक सेवा की हो या एनसीसी का बी सर्टिफिकेट हो।

आयु सीमा - 18-40 वर्ष।  राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

 जो अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के नहीं हैं, उन्हें किसी आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

वेतनमान - 5200- 20200 ग्रेड वेतन - 2000


अहम तिथियां
upsssc.gov.in पर आवेदन शुरू की तिथि -   7 जनवरी 2022
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि            28 जनवरी 2022
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि           28 जनवरी 2022
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि          4 फरवरी 2022

0 comments:

Post a Comment