Searching...
Friday, January 7, 2022

UPPBPB UP Police Recruitment 2022: आरक्षी नागरिक पुलिस और फायरमैन के 26,382 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, देखें

UPPBPB UP Police Recruitment 2022: आरक्षी नागरिक पुलिस और फायरमैन के 26,382 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, देखें

UP Police Constable Vacancy 2022 : यूपी पुलिस कांस्टेबल के 26210 पदों पर भर्ती की घोषणा, कंपनियों से मांगे गए टेंडर, खबर पढ़े सबसे नीचे







UPPBPB UP Police Recruitment 2022 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) ने आरक्षी नागरिक पुलिस (constable civil police ) के 26210 और फायरमैन के 172 पदों को सीधी भर्ती को भरे जाने के लिए ओपन टेंडर के लिए माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए हैं, भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है।

 इन कुल 26,382 पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आवेदन करन के लिए जाना होगा।  प्रस्ताव प्राप्त होने का अंतिम दिन 27 जनवरी 2022, दोपहर 12 बजे तक है। बता दें, इन पदों पर उम्मीदवारों का आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किया जाए, लेकिन ऑफलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी के साथ एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन माध्यम से जारी किए जाएंगे।

जानें- कैसी होगी परीक्षा

विभिन्न सेंटर्स पर परीक्षा  का आयोजन किया जाएगा, प्रश्न पत्र में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे।  शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन प्रोसेस, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) से गुजरना होगा, जो उम्मीदवार इस प्रोसेस में सफल हो जाते हैं, उनके लिए  रिजल्ट की फाइनल सिलेक्शन लिस्ट  जारी की जाएगी।

UP पुलिस रेडियो विभाग में बंपर भर्ती, 2400 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

UP पुलिस ने रेडियो संवर्ग में युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकाली हैं। यूपी पुलिस के रेडियो  विभाग में करीब 2500 वैकेंसी निकाली गई हैं। कर्मशाला कर्मचारी में 120, सहायक परिचालक (असिस्टेंट ऑपरेटर) के 1374 और प्रधान परिचालक/ प्रधान परिचालक (हेड ऑपरेटर यांत्रिक) के 936 पद हैं। तीनों तरह के पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी 2022 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर 28 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि भी 28 फरवरी 2022 ही है।


UP Police Constable Vacancy 2022 : यूपी पुलिस कांस्टेबल के 26210 पदों पर भर्ती की घोषणा, कंपनियों से मांगे गए टेंडर।

UP Police Constable Recruitment 2021 : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 की घोषणा हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) ने यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर सीधी भर्ती ( UP Police Constable Vacancy 2022 ) का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नोटिस जारी कर इस भर्ती परीक्षा को आयोजित करने के लिए कंपनियों और परीक्षा एजेंसियों से टेंडर मांगे हैं। इसके लिए कंपनियों को 27 जनवरी 2022 तक का समय दिया गया है। हालांकि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं किया गया है और न ही यह बताया गया है कि यह किस दिन जारी होगा। लेकिन यह तय हो गया है कि यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर वैकेंसी निकलेंगी। उम्मीद है कि भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया जनवरी अंत या फरवरी में शुरू हो सकती है।

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से निकाले टेंडर के मुताबिक कांस्टेबल के 26210 पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा में 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने के उम्मीद है। यह भी कहा गया है कि परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। 

जिस कंपनी को भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी, वह ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पीएसटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, फाइनल सेलेक्शन लिस्ट, हेल्पलाइन समेत कई अन्य काम देखेगी। 


क्या होगी योग्यता 
ऐसे में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा कमर कस लें क्योंकि जल्द ही भर्तियां निकलने वाली हैं। पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी। आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

एसआई भर्ती के रिजल्ट का इंतजार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से निकाली गई नागरिक पुलिस , सब इंस्पेक्टर, पीएसी में प्लाटून कमांडर व अग्निशमन विभाग में अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के 9534 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हो चुकी है। आपत्तियां भी मांगी जा चुकी है। अब रिजल्ट का इंतजार है। भर्ती में 3613 पद अनारक्षित हैं। कुल पदों में  902 पद ईडब्ल्यूएस, 2437 पद ओबीसी, 1895 एससी, 180 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इन पदों के लिए लगभग 15 लाख आवेदन आए थे।

0 comments:

Post a Comment