Searching...
Tuesday, January 4, 2022

UPPSC : स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम हुआ जारी, क्लिक करके देखें

UPPSC : स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम हुआ जारी, क्लिक करके देखें




विडंबना : योग्य अभ्यर्थी न मिलने से महिला वर्ग में 1729 पद रह गए खाली, प्रदेश को मिले 3014 स्टाफ नर्स

प्रयागराज : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश की चिकित्सकीय व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद चल रही है। इसके तहत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को स्टाफ नर्स/ सिस्टर ग्रेड-2 (महिला/पुरुष) परीक्षा - 2021 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। कुल 4743 पदों के सापेक्ष 3014 अभ्यर्थियों का सशर्त चयन हुआ है। पुरुषों के सारे पद भर गए हैं, लेकिन महिला वर्ग में योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण 1729 पदों को खाली छोड़ना पड़ा है। महिला वर्ग में 2828 अभ्यर्थी चयनित हुई हैं। सशर्त चयनित अभ्यर्थियों को तय तारीख के अंतर्गत समस्त वांछित दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। लोकसेवा आयोग ने स्टाफ नर्स/ सिस्टर ग्रेड-2 ( पुरुष / महिला) परीक्षा- 2021 के तहत 4743 पदों की भर्ती निकाली थी। इसमें पुरुषों के 186 व महिलाओं के 4547 पद शामिल हैं। सचिव जगदीश ने अनुसार यह भर्ती तीन महीने में पूरी कराई गई है।

तीन वर्ग में हुआ है चयन : स्टाफ नर्स भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन तीन वर्ग में किया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के अंतर्गत पुरुष में 50 पदों के सापेक्ष में 50, महिला वर्ग में 2532 पदों के सापेक्ष 1627 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत पुरुषों में 90 पदों के सापेक्ष 90 व महिला वर्ग में 1145 पदों के सापेक्ष 623 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। इसी प्रकार किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के अंतर्गत पुरुष में 46 के सापेक्ष 46 व महिला वर्ग में 880 पदों के सापेक्ष 578 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। चिकित्सा शिक्षा एवं सेवाएं में 905, चिकित्सा 4743 पदों की भर्ती निकाली थी। शिक्षा एवं प्रशिक्षण में 522 व किंग इसमें पुरुषों के 186 व महिलाओं जार्ज में 302 पद खाली रह गए।


ये हैं टाप पांच चयनित

● चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के अंतर्गत जितेंद्र त्रिवेदी को पहला, अमित ठाकुर को दूसरा, आशीष कुमार सिंह को तीसरा, राम प्रकाश सिंह को चौथा और शुभम सिंह पटेल को पांचवा स्थान मिला है।

● चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आशीष गौरव शंखवार को पहला, अमित कुमार यादव को दूसरा, शाहिद हुसैन को तीसरा, आदर्श कुमार को चौथा व हरिकेश कृष्णवंशी को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ।

● किंग जार्ज मेडिकल वि. के अंतर्गत सुधांशु को पहला, अमरेश यादव को दूसरा, विवेक कुमार को तीसरा, पृथ्वीराज को चौथा व सुधांशु कुमार को पांचवा स्थान मिला है।



प्रयागराज : तीसरी लहर की दस्तक से पहले चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं तथा किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के तहत स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष) के 341 एवं स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (महिला) के 2671 कुल 3012 पदों पर भर्ती का परिणाम मंगलवार को घोषित होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग रिकॉर्ड पांच महीने से भी कम समय में परिणाम घोषित करने की तैयारी में है।


आयोग ने इस भर्ती के लिए 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन लिए थे। 3012 पदों के सापेक्ष 1,02,041 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। तीन अक्तूबर को आयोजित लिखित परीक्षा में 81.50 प्रतिशत अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि परिणाम तैयार हो चुका है और मंगलवार शाम तक घोषित कर दिया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment