Searching...
Tuesday, August 17, 2021

UP Homeguard Recruitment 2021 : यूपी में निकलने वाली है होमगार्ड की बंपर बहाली, पदों की संख्या को लेकर बरकरार है सस्पेंस

UP Homeguard Recruitment 2021 : यूपी में निकलने वाली है होमगार्ड की बंपर बहाली, पदों की संख्या को लेकर बरकरार है सस्पेंस

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के हजारों पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के हजारों पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पिछले कई सालों से होमगार्ड के पदों पर बहाली नहीं हुई है और इस वजह से राज्य में इस वक्त इनके हजारों पद खाली हैं। होमगार्ड के इन खाली पदों पर राज्य सरकार जल्द से जल्द बहाली करना चाहती है। हालांकि इस भर्ती के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी हुई है, लेकिन यह उम्मीद लगाई जा रही है कि राज्य सरकार इसके लिए जल्द ही सूचना जारी कर सकती है। 

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :
राज्य में होमगार्ड के हजारों पद खाली होने की वजह से कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए राज्य सरकार इन पदों पर जल्द से जल्द बहाली करना चाहती है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड भर्ती के लिए सितंबर माह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

पदों की संख्या को लेकर बरकरार है सस्पेंस :
राज्य में होमगार्ड जवानों के कुल कितने पदों पर भर्तियां की जानी हैं, इस संबंध में भी अभी तक कोई सूचना नहीं जारी हुई है। पदों की संख्या के स्पष्ट ना होने की वजह से अभ्यर्थी भी काफी परेशान हैं। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड जवानों के 19,000 से 30,000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। पदों की सही संख्या तथा इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारियों के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।


UP Home Guard Recruitment 2021: यूपी में भर्ती होंगे 30 हजार होमगार्ड, महिलाओं को अधिक संख्या में मौका देने की सिफारिश

UP Home Guard Bharti 2021 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती यूपी में जल्द किए जाने की तैयारी है। करीब 30 हजार होमगार्ड भर्ती किए जाएंगे। इनमें महिला होमगार्ड की अधिक संख्या में भर्ती किए जाने की सिफारिश भी की गई है।


UP Home Guard Recruitment 2021: यूपी में भर्ती होंगे 30 हजार होमगार्ड, महिलाओं को अधिक संख्या में मौका देने की सिफारिश  यूपी में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती जल्द किए जाने की तैयारी है।

लखनऊ : UP Home Guard Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं जल्द ही एक और मौका मिलने जा रहा है।
कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर नागरिक पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी करने वाले होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती यूपी में जल्द किए जाने की तैयारी है। करीब 30 हजार होमगार्ड भर्ती किए जाएंगे। इनमें महिला होमगार्ड की अधिक संख्या में भर्ती किए जाने की सिफारिश भी की गई है। होमगार्ड विभाग ने इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष एक प्रस्तुतीकरण भी दिया था, जिसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू किए जाने पर विचार चल रहा है। होमगार्ड भर्ती के लिए सितंबर माह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

होमगार्ड स्वयंसेवकों और अवैतनिक अधिकारियों की एक लाख 18 हजार 348 पद स्वीकृत हैं। जबकि, वर्तमान में 87 हजार 184 होमगार्ड स्वयंसेवक व अवैतनिक अधिकारी कार्यरत हैं। बीते वर्षों में होमगार्ड स्वयंसेवकों व अवैतनिक अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के चलते उनकी संख्या में कमी आई है। 10 साल में कोई नई भर्ती भी नहीं हुई है। वहीं वर्तमान में कार्यरत करीब 49 फीसद होमगार्ड 51 से 60 वर्ष आयु के मध्य के हैं। कानून-व्यवस्था से लेकर सुरक्षा से जुड़ी अन्य ड्यूटियों में होमगार्ड की मांग रही है। यही वजह है कि विभाग ने शासन को रिक्त पदों के अनुरूप भर्ती कराये जाने का प्रस्ताव भेजा था।

तीन हजार होमगार्ड प्रति वर्ष हो रहे रिटायर : यूपी होमगार्ड विभाग में मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों ने जवानों की भर्ती का खाका तैयार करना शुरू कर दिया गया है। इसके पूर्व जो भर्तियां हुई थीं, वे मृतक आश्रितों के लिए थीं। प्रत्येक वर्ष लगातार करीब तीन हजार होमगार्ड सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लंबे समय से विभाग में जवानों की भर्ती न होने के कारण खाली पदों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश में वर्तमान में होमगार्ड के जवान थाने, यूपी 112, इंडस्ट्री, जिला प्रशासन समेत अन्य संस्थानों में ड्यूटी कर रहे हैं। 

500 रुपये प्रतिदिन मिलती है सैलरी : उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवान को 500 रुपये प्रतिदिन सैलरी मिलती है। होमगार्ड जवानों को पहले 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती थी, लेकिन इसे 125 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। होमगार्ड जवानों को उतने ही दिन की सैलरी मिलती है, जितने दिन वो काम करते हैं। यदि होमगार्ड के जवान पूरे महीने ड्यूटी करते हैं, तो उन्हें सैलरी के रूप में 15 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं।


प्रदेश में जल्द भर्ती होंगे 30 हजार होमगार्ड

लखनऊ : पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी करने वाले होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती जल्द किए जाने की तैयारी है। करीब 30 हजार होमगार्ड भर्ती किए जाएंगे। महिला होमगार्ड अधिक संख्या में भर्ती किए जाने की सिफारिश भी की गई है। होमगार्ड विभाग ने इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष एक प्रस्तुतीकरण भी दिया था। जिसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू किए जाने पर विचार चल रहा है।

होमगार्ड स्वयंसेवकों व अवैतनिक अधिकारियों की 118348 पद स्वीकृत हैं। जबकि, वर्तमान में 87184 होमगार्ड स्वयंसेवक व अवैतनिक अधिकारी कार्यरत हैं। बीते वर्षों में होमगार्ड स्वयंसेवकों व अवैतनिक अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के चलते उनकी संख्या में कमी आई है। वहीं वर्तमान में कार्यरत करीब 49 फीसद होमगार्ड 51 से 60 वर्ष आयु के मध्य के हैं। कानून-व्यवस्था से लेकर सुरक्षा से जुड़ी अन्य ड्यूटियों में होमगार्ड की मांग रही है। यही वजह है कि विभाग ने शासन को रिक्त पदों के अनुरूप भर्ती कराये जाने का प्रस्ताव भेजा था।



UP Home Guard Recruitment 2021: बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश में जल्द ही हो सकती है 19 हजार होमगार्ड के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश में जल्द ही होमगार्ड के 19 हजार पदों पर भर्ती कराए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए अगस्त/सितंबर माह में आवेदन की शुरुआत किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।



अगर आप भी दसवीं परीक्षा पास कर चुके हैं और आपको भी सरकारी नौकरी की तलाश है तो आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसा करियर ऑप्शन बताने जा रहे हैं जिसका लंबे समय से युवाओं को इंतजार बना हुआ था। आपको बता दें कि इन दिनों उत्तर प्रदेश में हजारों सरकारी पदों पर भर्तियां निकाली जा रही हैं जिसमें यूपी पुलिस एसआई, राजस्व लेखपाल, स्वास्थ्य विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। अब इन विभागों के बाद यूपी में जल्द ही होमगार्ड के 19,000 पदों पर भी भर्ती कराए जाने की बात समाने या रही है। एक दैनिक अखबार में छपी रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग द्वारा 19 हजार होमगार्ड पदों को भरे जाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। इसके लिए अगस्त/सितंबर महिनें के अंत तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की शुरुआत की जा सकती है। 

क्या होगी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम दसवीं पास होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अन्य वांछनीय योग्यता के बारे में ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने बाद विस्तार से बता दिए जाएंगे। 

क्या हो सकती है आयुसीमा 
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड पदों पर शुरू होने वाली भर्ती में वे अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने न्यूनतम 18 वर्ष की आयुसीमा पूरी कर ली हो। इसके अलावा उम्र से ऐज-लिमिट से जुड़ी अन्य जानकारी नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद साझा कर दी जाएगी। 

चयन प्रक्रिया 
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में होने वाली होमगार्ड भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑफलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

0 comments:

Post a Comment