Searching...
Saturday, March 24, 2018

लेखपालों के 4000 पदों पर होनी है भर्ती, लेखपाल भर्ती के लिए जरूरी हो सकता है कंप्यूटर ज्ञान

6:59:00 PM

प्रदेश में लेखपालों की भर्ती के लिए कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य किया जा सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने राजस्व विभाग से पूछा है कि क्या लेखपाल भर्ती के लिए कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी होना चाहिए? गौरतलब है कि अभी जो लेखपाल सेवा नियमावली प्रचलित है, उसमें लेखपालों की भर्ती के लिए कंप्यूटर ज्ञान की अनिवार्यता नहीं है।

राजस्व विभाग में लेखपालों के तकरीबन 4000 पद खाली हैं। इन पदों पर होने वाली भर्ती का मामला पिछले कुछ महीनों से लटका है। लेखपाल का पद समूह ‘ग’ का है। समूह ‘ग’ और ‘घ’ के पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की है। अखिलेश सरकार के कार्यकाल में लेखपालों की भर्ती करने के लिए राजस्व परिषद को छूट दी गई थी। योगी सरकार के सत्तारूढ़ होने के बाद उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का नए सिरे से गठन हुआ।

राजस्व विभाग ने अब लेखपालों की भर्ती उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिये कराने की सिफारिश मुख्यमंत्री से की है। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने राजस्व विभाग से पूछा है कि क्या लेखपाल के पद पर भर्ती के लिए कंप्यूटर ज्ञान जरूरी होना चाहिए? यह सवाल सरकारी कामकाज में कंप्यूटर के बढ़ते दखल के मद्देनजर किया गया है।

उप्र लेखपाल संघ ने वर्तमान परिस्थितियों और कामकाज के स्तर को देखते हुए लेखपालों की भर्ती के लिए स्नातक को न्यूनतम शैक्षिक योग्यता निर्धारित करने की मांग की है। अभी लेखपाल भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक अर्हता इंटरमीडिएट है।’ मुख्यमंत्री कार्यालय ने राजस्व विभाग से किया सवाल

0 comments:

Post a Comment