Searching...
Thursday, April 11, 2024

स्नातक दाखिले के लिए CUET UG में 13 विषयों की परीक्षा एक शिफ्ट में पेन-पेपर से संभावित, जल्द अन्तिम निर्णय लेगा NTA

स्नातक दाखिले के लिए CUET UG में 13 विषयों की परीक्षा एक शिफ्ट में पेन-पेपर से संभावित, जल्द अन्तिम निर्णय लेगा NTA 


नई दिल्ली। स्नातक दाखिले के लिए सीयूईटी 2024 में करीब 13 विषयों की परीक्षा पहली बार पेन- पेपर से और एक शिफ्ट में हो सकती है। जबकि अन्य विषयों की परीक्षा पहले की तरह कंप्यूटर आधारित होगी। 13 विषयों में परीक्षा के लिए एक लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। सीयूईटी यूजी 2024 के लिए कुल 13 लाख 47 हजार छात्रों ने पंजीकरण किया है।


एनटीए के पास सीयूईटी यूजी 2024 में 62 विषयों में कुल 13,47,618 यूनिक सफल पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। इनमें 7,17,111 लड़के और 6,30,500 लड़‌कियां हैं। इसके अलावा सात ट्रांसजेंडर भी हैं। जबकि कुल 57 लाख 69 हजार 211 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन भरा था। 


दरअसल, हर उम्मीदवार ने छह-छह विषयों में पंजीकरण करना था। इसीलिए यह संख्या ज्यादा दिख रही है। यह परीक्षा 15 से 31 मई तक होनी है। एनटीए पेन-पेपर आधारित परीक्षा पर फैसला लेने के साथ जल्द डेटशीट भी जारी करेगी।


एनटीए के पास इकॉनोमिक्स, बिजनेस इकॉनोमिक्स, अकाउंटेंसी/ बुक कीपिंग, बॉयोलॉजी /बॉयोटेक्नोलॉजी, बिजनेस स्ट्डीज, कैमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, इंग्लिश, जनरल टेस्ट, हिंदी, हिस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस विषय में एक लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसीलिए इन विषयों की परीक्षा एनटीए पहली बार पेन-पेपर आधारित करने पर जल्द फैसला लेगी। 

0 comments:

Post a Comment