Searching...
Monday, August 28, 2023

UPPSC : पीसीएस जे 2022 का अगले महीने परिणाम जारी करने की प्रक्रिया शुरू

UPPSC : पीसीएस जे 2022 का अगले महीने परिणाम जारी करने की प्रक्रिया शुरू

प्रयागराज : न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन ( पीसीएस-जे ) - 2022 के साक्षात्कार का सोमवार को समापन हो गया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में 10 दिन तक दो पाली में साक्षात्कार चला। साक्षात्कार के लिए 959 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा से सफल हुए थे। अगले महीने आयोग इसका परिणाम जारी कर सकता है। आयोग ने भर्ती को वर्ष भर में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।


पीसीएस-जे का साक्षात्कार 16 से शुरू हुआ था। इसमें अभ्यर्थियों से यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी), तीन तलाक कानून, लोकसभा से हाल ही में कानूनों में बदलाव आदि पर प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों से पूछा गया कि दहेज हत्या में किस धारा के तहत मुकदमा दर्ज होता है। संविदा क्या है ? राजस्व कानून और सीआरपीसी से भी कई प्रश्न किए गए। असर पड़ता है। मणिपुर हिंसा का कारण क्या है? इसके अलावा समसामयिक घटनाओं और कानून के प्रविधानों पर कई प्रश्न किए गए। अब इसका अंतिम परिणाम जारी करने के लिए आयोग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment