Searching...
Friday, August 18, 2023

स्वास्थ्य विभाग : खत्म होंगे हजारों गैरजरूरी पद, शासन को 3244 नये जरूरी पदों के सृजन का भेजा गया प्रस्ताव

स्वास्थ्य विभाग : खत्म होंगे हजारों गैरजरूरी पद, शासन को 3244 नये जरूरी पदों के सृजन का भेजा गया प्रस्ताव

लखनऊ : स्वास्थ्य विभाग में हजारों पद वक्त के साथ गैरजरूरी हो गए हैं। अब उनके होने का कोई औचित्य नहीं है। ऐसे करीब चार हजार पदों को खत्म करने की तैयारी है। इनमें बीसीजी तकनीशियन, डार्क रूम सहायक, नॉन मेडिकल सहायक जैसे कई अन्य पद शामिल हैं। उनके लिए फिलहाल वक्त की जरूरत के मुताबिक नए पदों का सृजन किया जाना है। जिसमें क्रिटिकल केयर, ट्रॉमा केयर, कार्डियोलॉजी तकनीशियन जैसे जरूरी और महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इसके लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था।


समय के साथ टीकाकरण से लेकर मरीजों के इलाज और जांचों के तौर-तरीकों में तमाम बदलाव आए हैं। एक दौर था जब पहले एक्सरे खींचा जाता था। फिर डार्क रूम में उसकी धुलाई होती थी। अब यह सारा काम डिजिटल मशीनों से होने लगा है। ठीक इसी तरह पहले बीसीजी का टीका भी एक खास सुई से लगता था। उसे गर्म करके दवा लगाकर हाथ में गोद दिया जाता था। इस काम को वीसीजी तकनीशियन ही अंजाम देते थे। अब नर्स और एएनएम इस काम में ट्रेंड हो गई हैं। बीसीजी का टीका भी सिरिंज से लगने लगा है। बीसीजी तकनीशियन पद भी गैरजरूरी हो गया है। तीसरा पद नॉन मेडिकल सहायकों का है। यह कुष्ठ रोग निवारण कार्यक्रम में लगे थे। कुष्ठ रोग अब समाप्ति की ओर है। फिजियोथेरेपी तकनीशियन का पद भी गैरजरूरी पदों की सूची में शामिल है।

यह नये पद होंगे सृजित

● ट्रामा तकनीशियन-200

● ओटी तकनीशियन-1029

● कॉर्डियोलाजी तकनीशियन-694 पद

● एनेस्थीशिया एवं क्रिटिकल केयर तकनीशियन-694

● उपचारिका-627



0 comments:

Post a Comment