Searching...
Thursday, October 8, 2026

SSC : JE के 1699 पदों पर होगी भर्ती

SSC : JE के 1699 पदों पर होगी भर्ती

बीआरओ, सीपीडब्ल्यूडी, एमईएस समेत 20 विभागों में जगह


प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा के माध्यम से कुल 1699 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन रिक्तियों में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े पद शामिल हैं।


इन पदों के लिए विभिन्न श्रेणियों में रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 245 पद और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 140 पद हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 462 पद निर्धारित किए गए हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 134 पद और अनारक्षित (यूआर) वर्ग के लिए 718 पद रखे गए हैं। दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए भी पद आरक्षित हैं। इनमें ओएच श्रेणी के 32, एचएच के 14, वीएच का एक और अन्य श्रेणी के 13 पद शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment