यूपी-उत्तराखंड के लिए रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली आज से, 12 अक्तूबर तक चलेगी अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी पदों के लिए भर्ती रैली, देखें भर्ती रैली का शेड्यूल
लखनऊ। यूपी व उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए सोमवार से रुड़की में शुरू हो रही अग्निवीर भर्ती रैली 12 अक्तूबर तक चलेगी। इसका शेड्यूल रविवार को मध्य कमान प्रशासन की ओर से जारी किया गया। प्रतापगढ़, कौशाम्बी व प्रयागराज के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 6 अक्तूबर को होगी।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले चरण के रूप में लिखित परीक्षा पास की है, वे चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। इसमें रैली दौड़ और फिजिकल टेस्ट शामिल हैं। पूरे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी के लिए पांच अक्तूबर से रुड़की में शुरू होगी। रैली स्थल पर उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे जरूरी ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए आधार से लिंक अपना मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं। इसके अतिरिक्त एडमिट कार्ड, पैन, आधार, आधार से लिंक मोबाइल, ऑनलाइन जारी किया यगा पुलिस कैरेक्टर सर्टिफिकेट, 20 पासपोर्ट-साइज रंगीन फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, स्कूल कैरेक्टर सर्टिफिकेट, धर्म प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, अविवाहित होने का प्रमाणपत्र, एनसीसी व खेलकूद सर्टिफिकेट आदि।
अभ्यर्थियों को सभी ओरिजिनल दस्तावेजों की फोटोकॉपी के तीन सेट साथ लाने होंगे। रैली स्थल पर शपथपत्र तैयार किए जांएगे।
रैली शेड्यूल
5 अक्तूबरः उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़। उत्तर प्रदेश के बहराइच, बलमरामपुर, बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सीतापुर जिलों के भर्ती रैली होगी।
6 अक्तूबरः उत्तर प्रदेश के अमेठी, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बस्ती, कौशाम्बी, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर व सुलतानपुर जिलों के लिए।
7 अक्तूबरः उत्तर प्रदेश के बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर जिलों की सभी तहसीलों के लिए।
8 अक्तूबरः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, रामपुर, सहारनपुर, शामली, आगरा, एटा, झांसी, कासगंज, जालौन जिलों के अभ्यर्थियों के लिए।
9 अक्तूबरः उत्तर प्रदेश के ललितपुर, अलीगढ़, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी व मथुरा जिलों के लिए।
10 अक्तूबरः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा औरैया, बांदा, बाराबंकी, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, महोबा व उन्नाव के लिए।
11 अक्तूबरः उत्तराखंड के चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी एवं उत्तर प्रदेश के बलिया, गोरखपुर, भदोही जिलों के लिए।
12 अक्तूबरः उत्तर प्रदेश के जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया, सोनभद्र, आजमगढ़ व चंदौली जिलों के लिए।
0 comments:
Post a Comment