Searching...
Thursday, October 8, 2026

माध्यमिक विद्यालयों में खाली पदों का प्रस्ताव 31 मई तक भेजना अनिवार्य, शासन ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर, हर साल 1 अप्रैल तक की रिक्तियों की होगी गणना

माध्यमिक विद्यालयों में खाली पदों का प्रस्ताव 31 मई तक भेजना अनिवार्य

शासन ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर, हर साल 1 अप्रैल तक की रिक्तियों की होगी गणना


लखनऊ। राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पद समय से भरने के लिए शासन ने भर्ती प्रस्ताव भेजने का वार्षिक कैलेंडर तय कर दिया है। विभाग को हर साल एक अप्रैल तक रिक्तियों की गणना कर 31 मई तक प्रस्ताव संबंधित भर्ती आयोग को भेजना होगा।


राजकीय विद्यालयों के पदों का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और एडेड विद्यालयों का उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजा जाएगा। निर्धारित समय में देरी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि इससे भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध होगी और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।

सचिव किंजल सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्ति समेत अन्य कारणों से खाली होने वाले पदों की समय से पहचान जरूरी है।

17000 से अधिक पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया

लखनऊ। शिक्षा विभाग में वर्तमान में 17059 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग में कुल 2047 पदों, माध्यमिक में कुल 3504 पदों, बेसिक के 11508 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनके लिए परीक्षा तिथि भी प्रस्तावित की गई है। बेसिक शिक्षा में नियमित शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का भी आयोजन किया जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment