अभी तक UPPSC जारी करता रहा है परीक्षा का कैलेंडर
लखनऊ। लोक सेवा आयोग की तर्ज पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने शुक्रवार को पहली बार अपना परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। हालांकि आयोग ने आगामी तीन महीनों का ही कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार एक नवंबर 2025 से एक फरवरी 2026 के बीच आठ भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
आयोग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार नौ नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक की लिखित परीक्षा, 16 नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक नक्शानवीस व मानचित्रक की परीक्षा, 16 नवंबर को ही दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आशुलिपिक भर्ती परीक्षा और 22 नवंबर को कनिष्ठ सहायक भर्ती की टंकण परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल के अनुसार 23 नवंबर से 17 दिसंबर तक सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक व सहायक स्तर तीन की टंकण परीक्षा, 11 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला की लिखित परीक्षा, 18 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आशुलिपिक भर्ती की लिखित परीक्षा व एक फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कनिष्ठ सहायक भर्ती की परीक्षा होगी।
आयोग ने यह भी कहा है कि विशेष परिस्थितियों में परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है। परीक्षा कैलेंडर जारी करने का उद्देश्य अभ्यर्थियों व अभिभावकों को इसकी पहले से जानकारी देना है, ताकि वे आवश्यक तैयारी कर सकें। बता दें कि लोक सेवा आयोग हर साल की शुरुआत में ही पूरे वर्ष की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी करता है।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी
नौ नवंबर से एक फरवरी 2026 तक मुख्य परीक्षाएं, पीईटी 2021, 2022, 2023 के अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में मौका
लखनऊः उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का तीन माह का कैलेंडर जारी किया है। वन रक्षक, नक्शानवीस, आशुलिपिक, कनिष्ठ सहायक और स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) समेत कई पदों पर भर्तियों के लिए मुख्य परीक्षाएं नवंबर से फरवरी 2026 तक होंगी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2021, 2022 और 2023 के अंक के आधार पर इन परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा।
सबसे पहले वन रक्षक एवंवन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा नौ नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद नक्शानवीस व मानचित्रक मुख्य परीक्षा 16 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसी दिन आशुलिपिक मुख्य परीक्षा का आयोजन दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगा। कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा की टंकण परीक्षा 22 नवंबर को होगी।
वहीं, सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक व सहायक स्तर-तीन मुख्य परीक्षा की टंकण परीक्षा 23 नवंबर से 17 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षाओं का सिलसिला अगले वर्ष भी जारी रहेगा। स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा 11 जनवरी 2026 को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसके बाद आशुलिपिक मुख्य परीक्षा 18 जनवरी 2026 को इसी समय आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा, कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा एक फरवरी 2026 को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सभी परीक्षाओं की पूरी जानकारी, परीक्षा केंद्रों की सूची और प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर समय से पहले जारी किए जाएंगे
0 comments:
Post a Comment