Searching...
Monday, October 20, 2025

छह महीने में नौ भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा SSC

छह महीने में नौ भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा SSC 

मार्च तक संभावित परीक्षाओं के कैलेंडर में कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर समेत कई बड़ी भर्तियां शामिल


प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) छह माह में नौ भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा। इनके माध्यम से 12 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें कांस्टेबल और स्टेनोग्राफर समेत कई बड़ी भर्तियां शामिल हैं।


आयोग की ओर से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल और अन्य पदों के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं। इनके माध्यम से ही 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर में संभावित हैं। इनके अलावा स्टेनोग्राफर, लोअर डिवीजन क्लर्क और अपर डिवीजन क्लर्क आदि पदों पर भर्ती होगी।


गणित, अंग्रेजी, सामान्य बुद्धि की कसौटी पर परखे जाएंगे अभ्यर्थी : आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का प्रारूप भी जारी कर दिया है। ज्यादातर भर्तियों के अंतिम परिणाम दो चरणों की परीक्षा के आधार पर घोषित किए जाएंगे।

परीक्षाओं में कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। इन परीक्षाओं में सामान्य गणित, सामान्य अध्ययन, अंग्रेजी, की बुद्धि परीक्षण पर प्रश्न होंगे। कंप्यूटर ज्ञान पर भी प्रश्नपत्र होगा।




भर्तिया व संभावित परीक्षा

जूनियर इंजीनियर-2025 27 से 31 अक्तूबर

कांस्टेबल पुरुष - दिल्ली पुलिस : नवंबर-दिसंबर

हेड कांस्टेबल दिल्ली पुलिस नवंबर-दिसंबर

हेड कांस्टेबल दिल्ली पुलिस नवंबर-दिसंबर -

स्टेनोग्राफर : जनवरी-फरवरी

कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल : जनवरी-फरवरी

लोअर डिवीजन क्लर्क : मार्च

अपर डिवीजन क्लर्क : मार्च

एएसओ : मार्च

0 comments:

Post a Comment