Searching...
Tuesday, June 20, 2023

पुलिस विभाग में 62424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू

पुलिस विभाग में 62424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से पुलिस विभाग में 62424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नागरिक पुलिस उप निरीक्षक अथवा सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष के 2,469 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है जबकि नागरिक पुलिस के आरक्षी एवं सम़कक्ष के 52,699 पदों पर भी भर्ती शुरू की जा रही है।


इसके अलावा रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक, सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के 2,430 पद, लिपिक संवर्ग के 545 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के ग्रेड ए के 872 पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है।


52699 सिपाहियों की सीधी भर्ती जल्द, जुलाई में जारी हो सकता है वैकेंसी नोटिफिकेशन


उत्तर प्रदेश के इतिहास में यूपी पुलिस की सबसे बड़ी कांस्टेबल सीधी भर्ती जल्द शुरू होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने संकेत दिए हैं। राज्य सरकार से मिले संकेतों के अनुसार, राज्य में 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती जल्द शुरू होगी। उम्मीद है कि इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जुलाई में जारी कर दिया जाएगा और मध्य जुलाई के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।


दरअसल यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ की ओर से पिछले साल कांस्टेबल के 26210 पदों पर भर्ती परीक्षा कुशलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए सक्षम एजेंसियों ने निविदा आमंत्रित की गई थी। इसी क्रम में सरकार में इन पदों करीब 9000 रिक्तियां और जोड़कर कुल पदों की संख्या 35 हजार से अधिक करने का ऐलान किया था। यूपी पुलिस ने अनुमान जताया था कि 26210 पदों के लिए करीब 20 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन अब आवेदन प्रक्रिया में समय लगने व रिक्तियों की संख्या और बढ़ने के कारण करीब 25 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।


कई महीनों से नहीं शुरू होगी पाई भर्ती प्रक्रिया-
आपको बता दें कि करीब एक साल पहले ही यूपीपीबीपीबी ने कांस्टेबल भर्ती के लिए निविदा मांगी थी लेकिन एजेंसी के चयन और आवेदन प्रक्रिया में 10 महीने से ज्यादा का समय गुजर गया जिसके चलते सरकार ने रिक्तियों की संख्या बढ़ाई है। उम्मीद है कि जुलाई अंत तक भर्ती प्रक्रिश शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि प्रक्रिया की प्रमुख शर्तें जैसे शैक्षिक योग्यता और लिखित परीक्षा का पैर्टन आदि पिछली भर्ती के अनुरूप ही रहेगा।


यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शैक्षिक योग्यता:
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस बार कांस्टेबल रिक्रूटमेंट में 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने की अनुमति दे सकता है। हालांकि अभ्यर्थियों आवेदन योग्यता व आयु सीमा के बारे में सटीक जानकारी के लिए यूपी पुलिस भर्ती विज्ञापन जारी होने का इंतजार करना होगा। राज्य में आखिरी बार कांस्टेबल के पदों पर भर्ती वर्ष 2018 में निकली थी । भर्ती में प्रक्रिया में देरी के चलते काफी अभ्यर्थी ओवरएज हो जाएंगे तो हजारों नए अभ्यर्थियों को भी आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने का मौका मिलेगा।


यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पाठ्यक्रम 2023:
परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी। 


53 हजार सिपाहियों की होगी सीधी भर्ती, यूपी पुलिस के इतिहास में सबसे बड़ी भर्ती


🟣 41,811 पद सिपाही नागरिक पुलिस
🟣 8,540 पदों पर सिपाही
🟣 1,007 फायरमैन
🟣 1,341 सिपाही उप्र विशेष सुरक्षा बल


लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है। प्रदेश पुलिस के इतिहास में यह सबसे बड़ी भर्ती होगी।


उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा 15 जुलाई तक प्रकाशित कर दी जाएगी। संस्था का चयन होने के बाद इस वर्ष के अंत तक लिखित परीक्षा कराई जाएगी। पहले 35,757 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन कार्यदायी संस्था का चयन न होने की वजह से पिछले 10 महीने से इस संबंध में कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी।


 दो कंपनियों के भर्ती परीक्षा कराने में रुचि दिखाने के बाद अब 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के संबंध में कार्यवाही आगे बढ़ाने की कवायद शुरू हुई है। बीते नवंबर में सिपाही के 35,757 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करने की निविदा जारी हुई थी। इसमें केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने ही हिस्सा लिया। इस वजह से निविदा निरस्त करनी पड़ी। बाद में नकल माफिया और सॉल्वर गैंग की परीक्षा में सेंधमारी के डर से टीसीएस ने अपने हाथ खींच लिए थे।


125 लाख आवेदन आने की उम्मीद: 
सीधी भर्ती के लिए करीब 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है। इससे पहले सिपाही भर्ती की परीक्षाओं में भी 23 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। इस बार अधिक पदों की वजह से ज्यादा अभ्याथियों के शामिल होने की उम्मीद है।

0 comments:

Post a Comment