Searching...
Friday, June 30, 2023

लखनऊ समेत छह स्थानों पर 20 जुलाई से होगी सेना भर्ती

लखनऊ समेत छह स्थानों पर 20 जुलाई से होगी सेना भर्ती

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश में अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना के लिए जवानों की भर्ती 20 जुलाई से 16 जनवरी तक होने जा रही है। सेना की भर्ती रैली फतेहगढ़, बड़ौत, लखनऊ, आगरा, अमेठी व गोरखपुर में होगी। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अधिकारियों को इस भर्ती रैली के लिए युवाओं को किसी तरह की समस्या न होने के निर्देश दिए हैं।


मुख्य सचिव ने शुक्रवार को तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि भर्ती रैली के दौरान कावंड़ यात्रा भी होने जा रही है। ऐसे में भर्ती रैली से संबंधित जिलों में कानून-व्यवस्था मजबूत रखी जाए। मौसम को देखते हुए भर्ती स्थलों पर जलभराव की स्थिति न होने पाए। वाटर सक्शन पंप की व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि भती रैली स्थलों पर रहने खाने, शेल्टर आदि के साथ सफाई, बिजली, पानी, शौचालय की उचित व्यवस्था हो। एम्बुलेंस, चिकित्सा सुविधा भी होनी चाहिए। युवाओं के लिए परिवहन विभाग बसों की व्यवस्था कर ले। जिला और अन्य अस्पतालों को अलर्ट पर रखा जाए।

भर्ती केंद्र पर पंजीकरण होगा मुख्य सचिव ने कहा कि भर्ती केंद्र पर अभ्यर्थियों का पंजीकरण हो। डीएम, एडीएम स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाएं। एसएसपी भी नोडल बनाएं। सेना से भी जिलों के लिए एक-एक नोडल नामित किए जाएं।

0 comments:

Post a Comment