Searching...
Monday, November 11, 2019

सिपाही भर्ती : 3295 पदों का चयन परिणाम घोषित, कटऑफ जारी

सिपाही भर्ती : 3295 पदों का चयन परिणाम घोषित, कटऑफ जारी।


3295 सिपाहियों का चयन परिणाम घोषित
12 Nov 2019
राज्य मुख्यालय ' प्रमुख संवाददाता

सिपाही एवं समक्षक पदों पर सीधी भर्ती 2013 के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए रिक्त 3295 पदों पर चयन का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही पद पर पूर्व में चयनित 44796 अभ्यर्थियों के अतिरिक्त 3295 अभ्यर्थियों के चयन का कट आफ जारी किया है।

बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों के लिए कट आफ मार्क्स भी जारी किया है। इसमें अनारक्षित श्रेणी के लिए कट आफ मार्क्स 313.616, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के लिए 307.233, अनुसूचित जाति के लिए 283.4033 तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 247.2333 है।

जनवरी में आएगा अंतिम चयन परिणाम: बोर्ड ने बताया कि पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के 49568 पदों पर भर्ती के लिए जनवरी 2019 में कराई गई लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित कर दिया जाएगा। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन, दौड़ नवंबर/दिसंबर में पूरी कर ली जाएगी। जनवरी 2020 में अंतिम परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

5805 पदों के लिए परीक्षा जल्द

भर्ती बोर्ड ने बताया कि जेल वार्डर, फायरमैन व घुड़सवार पुलिस के 5805 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया गया है। इसकी परीक्षा जल्द कराई जाएगी। इसके साथ-साथ उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) 2018 का अधियाचन प्राप्त हो गया है। कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया चल रही है।








 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

0 comments:

Post a Comment