Searching...
Tuesday, November 12, 2019

एमटीएस 2019 से भरे जाएंगे 1054 रिक्त पद

एमटीएस 2019 से भरे जाएंगे 1054 रिक्त पद।

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा 2019 (एमटीएस) के जरिए यूपी और बिहार में स्थित केंद्रीय दफ्तरों में रिक्त एमटीएस के 1054 पद भरे जाएंगे। इनमें से 784 पद यूपी में केंद्रीय दफ्तरों के हैं। बिहार में केंद्रीय दफ्तरों में रिक्त 270 पद इसी भर्ती से भरे जाएंगे।

एसएससी ने पदों को दो आयु वर्ग में विभाजित किया है। पहला आयु वर्ग 18 से 25 वर्ष का है, जिसमें 910 पद हैं जबकि 18 से 27 आयु वर्ग के 144 पद हैं। सिविल लाइंस स्थित एसएससी मध्य क्षेत्र के अंतर्गत यूपी और बिहार राज्य आते हैं। देशभर में स्थित आयोग के नौ क्षेत्रीय दफ्तरों के अंतर्गत आने वाले राज्यों में स्थित केंद्रीय कार्यालयों में रिक्त 7099 पद एमटीएस 2019 से भरे जाएंगे।  

0 comments:

Post a Comment