सिपाही भर्ती के नाम पर लोगों से 22 लाख रुपए ठगे, दो लोगों पर लगे आरोप, एडीजी ऑफिस में शिकायत के बाद जांच शुरू।
सिपाही भर्ती के नाम पर 11 लोगों से 22 लाख ठगे
आगरा | प्रमुख संवाददाता**23 Nov 2019
फौजी सहित दो लोगों पर आरोप, एडीजी ऑफिस में शिकायत
सिपाही भर्ती के नाम पर 11 लोगों से 22 लाख रुपये की ठगी का मामला एडीजी ऑफिस पहुंचा है। आरोपियों में एक फौजी बताया गया है। एडीजी के निर्देश पर स्टाफ ऑफीसर एसपी मनीषा सिंह मामले की जांच कर रही हैं। जांच में पीड़ितों के बयान दर्ज हो चुके हैं। आरोपित पक्ष सामने नहीं आ रहा है। मुकदमा लिखाने की तैयारी है।
ठगी का शिकार हुए 10 पीड़ित मैनपुरी के हैं। एक सिरसागंज (फिरोजाबाद) का है। पीड़ितों का आरोप है कि शातिरों ने अकेले उन्हें नहीं ठगा है। और भी लोगों को शिकार बनाया है। शुक्रवार को मैनपुरी निवासी शीलेश पुलिस लाइन स्थित एडीजी ऑफिस में आया। उसने बताया कि वर्ष 2018 में सिपाही के 41520 पदों पर भर्ती निकली थी। लिखित परीक्षा में वह फेल हो गया। गांव गढ़िया भधोल, मैनपुरी निवासी देवेंद्र उर्फ शैलेंद्र ने उससे संपर्क किया। उससे कहा कि कोई दिक्कत नहीं है। वह उसे भर्ती करा देगा। सात लाख रुपये का खर्चा आएगा।

0 comments:
Post a Comment