Searching...
Saturday, September 13, 2025

बीटेक के बाद नौकरी पाने वालों में तमिलनाडु देश में सबसे आगे, AICTE की कैंपस प्लेसमेंट की पांच सालों की रिपोर्ट यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और हिमाचल में सुधार

बीटेक के बाद नौकरी पाने वालों में तमिलनाडु देश में सबसे आगे, AICTE की कैंपस प्लेसमेंट की पांच सालों की रिपोर्ट यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और हिमाचल में सुधार


नई दिल्ली। बीटेक और बीई डिग्री के बाद नौकरी पाने वालों में तमिलनाडु देशभर में आगे है। वहीं उत्तर भारत में यूपी अव्वल है। इसके बाद, देश में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। यहां प्रतिवर्ष एक लाख से अधिक स्नातक छात्रों को डिग्री से पहले ऑफर लेटर मिल रहा है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलगांना, गुजरात में भी प्रदर्शन सुधरा है। यह खुलासा एआईसीटीई के पांच साल की कैंपस प्लेसमेंट रिपोर्ट में हुआ है। 


दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान के कॉलेजों में लगातार वृद्धि तो पंजाब, चंडीगढ़. जम्मू और कश्मीर के प्लेसमेंट में मामूली गिरावट है। खास बात है कि बिहार में पांच सालों में कैंपस प्लेसमेंट 4,414 से बढ़कर 12,213 तक पहुंच गया है। 


अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम ने बताया, तमिलनाडु राष्ट्रीय प्लेसमेंट चार्ट पर अपना दबदबा बनाए हुए है, जहां प्लेसमेंट संख्या लगातार 1.6 से 1.75 लाख सालाना के आसपास बनी हुई है। इसके ठीक प्रमुख प्रौद्योगिकी केंद्र कर्नाटक है, यहां वर्ष 2024-25 में 79,644 प्लेसमेंट है। बंगलूरू का नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र इंजीनियरिंग क्षेत्र में रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। 


तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों वाले दक्षिण-मध्य क्षेत्र ने असाधारण स्थिरता दिखाई है। यहां प्लेसमेंट वर्ष 2020-21 में 1.23 लाख से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 1.57 लाख तक पहुंच गया है। इसमें कौशल विकास सबसे प्रमुख कारक है। 


उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश नंबर वन
उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेज प्लेसमेंट में सबसे आगे हैं। वर्ष 2020-21 में प्लेसमेंट 63 हजार से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 72 हजार तक पहुंच गया है। वर्ष 2024-25 में उत्तराखंड में करीब छह हजार, राजस्थान में 14 हजार, दिल्ली में 13 हजार, हरियाणा 22 हजार, हिमाचल प्रदेश 1700, मध्य प्रदेश 41 हजार छात्रों को प्लेसमेंट मिला है।

0 comments:

Post a Comment