Searching...
Tuesday, July 4, 2023

UPSSSC : जेई व उप वास्तुविद के 386 पदों पर भर्ती का चयन परिणाम जारी

UPSSSC : जेई व उप वास्तुविद के 386 पदों पर भर्ती का चयन परिणाम जारी

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अवर अभियंता व उप वास्तुविद के 386 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी करते हुए विभागों का आवंटन कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में इसे मंजूरी दी गई। अंतिम चयन परिणाम आयोग की वेबसाइट http// upsssc. gov. in पर देखा जा सकता है। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से जारी अंतिम चयन परिणाम के मुताबिक प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई व जल संसाधन विभाग के अधीन 238 पदों पर भर्तियां की गई हैं। इमें अनारक्षित 143, अनुसूचित जाति 14, अन्य पिछड़ा वर्ग 58 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का 23 पदों पर चयन किया गया है।


भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के 11 पदों में एक अभ्यर्थी अंतिम चयन परिणाम के लिए पात्र पाया गया। आवास विकास परिषद लखनऊ के 126 पदों में अनारक्षित 70 अनुसूचित जाति आठ, अनुसूचित जनजाति चार, अन्य पिछड़ा वर्ग 32 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 12 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

भूतपूर्व सैनिक के लिए आरक्षित छह पदों के लिए कोई पात्र उम्मीदवार नहीं मिला। निदेशक भूगर्भ जल विभाग के अधीन अवर अभियंता विद्युत के एक पद पर चयन किया गया है। अवर अभियंता सिविल के दो पदों के लिए चयन किया गया। अवर अभियंता यांत्रिक के एक पद पर चयन हुआ। तकनीकी सहायक विद्युत के एक पद पर चयन हुआ। तकनीकी सहायक यांत्रिक के दो पद चयन हुआ। आयोग ने 53 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से चयन किया गया है।

0 comments:

Post a Comment