Searching...
Friday, July 7, 2023

UPPSC : प्रतीक्षा सूची के चयनितों का अभिलेख सत्यापन 17 जुलाई से

UPPSC : प्रतीक्षा सूची के चयनितों का अभिलेख सत्यापन 17 जुलाई से

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम या एलटी ग्रेड) भर्ती 2018 के तहत प्रतीक्षा सूची से चयनित 911 अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया।


सत्यापन 17 से 24 जुलाई तक आयोग के परीक्षा हाल में सुबह दस से एक और दो से पांच बजे तक होगा। कला महिला वर्ग में चयन क्रमांक 001 से 067 तक व कला पुरुष 001 से 055 तक का सत्यापन 17 जुलाई, कला पुरुष वर्ग में 056 से 129 तक और अंग्रेजी पुरुष वर्ग में 01 से 042 तक का सत्यापन 18 जुलाई को होगा। अंग्रेजी महिला वर्ग में 001 से 038 तक, जीव विज्ञान महिला 001 से 019 जबकि सामाजिक विज्ञान महिला वर्ग में 001 से 060 तक का सत्यापन 19 जुलाई को होगा।


सामाजिक विज्ञान महिला वर्ग में 061 से 087 तक व सामाजिक विज्ञान पुरुष 001 से 098 तक 20 जुलाई को प्रस्तावित है।

0 comments:

Post a Comment