Searching...
Friday, April 7, 2023

जेल विभाग में खाली पड़े 3500 पदों पर होगी भर्ती

जेल विभाग में खाली पड़े 3500 पदों पर होगी भर्ती

 
लखनऊ : कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में खाली पदों को भरने की तैयारी है। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग और गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में भर्ती का खाका तैयार करने के आदेश दिए हैं। पदों को भरने के लिए शासनादेश जल्द जारी किया जा सकता है।


कुल 3500 से अधिक पद खाली हैं। समूह ‘क’ के 156 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 107 रिक्त हैं। समूह ‘ख’ के 738 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 326 खाली हैं। वहीं समूह ‘ग’ और ‘घ’ में क्रमश 10543 और 682 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से क्रमश 2808 और 263 पद खाली हैं।

0 comments:

Post a Comment