Searching...
Friday, April 7, 2023

पीसीएस 2022 : आगरा की दिव्या ने किया टॉप, लखनऊ की प्रतीक्षा दूसरे, बुलंदशहर की नम्रता तीसरे स्थान पर

➡️ यूपी पीसीएस 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी

➡️ दिव्या सिकरवार ने यूपी पीसीएस 2022 में किया टॉप

➡️ आगरा की रहने वाली हैं दिव्या सिकरवार

➡️ दूसरे स्थान पर लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय

➡️ तीसरे स्थान पर बुलंदशहर की नम्रता सिंह

➡️ चौथे स्थान पर उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता

➡️ पांचवे स्थान पर अंबेडकरनगर के कुमार गौरव

➡️ छठे स्थान पर लखनऊ की सल्तनत परवीन

➡️ सातवें स्थान पर एमपी की मोहसिना बानो

➡️ 8वें स्थान पर प्रयागराज की प्राजकता त्रिपाठी

➡️ 9वें स्थान पर आगरा की ऐश्वर्या दुबे

➡️ 10वें स्थान पर गोंडा के संदीप कुमार तिवारी



पीसीएस 2022 : आगरा की दिव्या ने किया टॉप, लखनऊ की प्रतीक्षा दूसरे, बुलंदशहर की नम्रता तीसरे स्थान पर

● 383 पदों के सापेक्ष 364 का विभिन्न पदों पर चयन

● प्रयागराज की प्राजक्ता आठवें स्थान पर







प्रयागराज :  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2022 का अंतिम परिणाम शुक्रवार शाम घोषित कर दिया।


कुल 30 प्रकार के 383 पदों के सापेक्ष 364 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफलता मिली है। आगरा की दिव्या सिकरवार ने टॉप किया है। लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय दूसरे, बुलंदशहर की नम्रता सिंह तीसरे स्थान पर हैं वहीं चौथे स्थान पर उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता हैं। योग्य अभ्यर्थी न मिलने से 19 पद खाली रह गए। पांचवां स्थान अंबेडकरनगर के कुमार गौरव, लखनऊ की सल्तनत छठवें, मध्य प्रदेश की मोहसीना सातवें, प्रयागराज की प्राजक्ता आठवें, आगरा की एश्वर्य दूबे नौवें तो गोंडा के संदीप कुमार तिवारी दसवें स्थान पर हैं। टॉप टेन मेधावियों की सूची में आठ बेटियां शामिल हैं।

हमारी बेटियां हमारा गौरव हैं,टॉप 10 में 8 बच्चियों ने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण जाहिर किया है। -योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री

0 comments:

Post a Comment

:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.