Searching...
Tuesday, September 22, 2026

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में आधार से होगा अभ्यर्थियों का सत्यापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में आधार से होगा अभ्यर्थियों का सत्यापन 


लखनऊः  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्था में बदलाव करने जा रहा है। आने वाली परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का आधार के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए आयोग ने अभ्यर्थियों से आधार कार्ड के साथ अपना बायोमीट्रिक डाटा (फिंगर प्रिंट और आइरिस) अपडेट कराने को कहा है। इससे परीक्षा में सही अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित करना और किसी दूसरे व्यक्ति के स्थान पर परीक्षा देने जैसी गड़बड़ियों को रोकना है। 

आयोग के अनुसार आधार और बायोमीट्रिक सत्यापन से परीक्षा केंद्र से मिलाई जा सकेगी। इससे फर्जी अभ्यर्थियों पर अंकुश लगाने और भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से परीक्षा से पहले अपने आधार और बायोमीट्रिक विवरण सही व अपडेट रखने को कहा है, ताकि सत्यापन के समय कोई परेशानी न हो। 

0 comments:

Post a Comment