Searching...
Sunday, September 13, 2026

6,557 पदों पर RRB तकनीशियन भर्ती परीक्षा छह से नौ अक्तूबर के बीच

6,557 पदों पर RRB तकनीशियन भर्ती परीक्षा छह से नौ अक्तूबर के बीच

13 सितंबर 2026
प्रयागराज। प्रयागराज में रेलवे बोर्ड (आरआरबी) की तकनीशियन भर्ती परीक्षा छह से नौ अक्तूबर के बीच कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। इसके तहत कुल 6,557 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी, जिसमें तकनीशियन ग्रेड-एक (सिग्नल) के 323 और तकनीशियन ग्रेड-तीन के 6,234 पद शामिल हैं।

आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड द्वारा परीक्षा शहर की जानकारी 27 से 30 सितंबर के बीच यानी परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर दी। चार दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

 परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। जाए जाएगी, जबकि अभ्यर्थी परीक्षा से परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड प्रिंट के साथ केंद्र पर पहुंचें और यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार अनलॉक हो तथा उसमें दर्ज नाम, जन्मतिथि व पिता का नाम 10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार बिल्कुल सही हो। 



रेलवे में तकनीशियन के 6557 पदों पर भर्ती,  30 जून से 29 जुलाई तक किया जा सकता है आवेदन

30 जून 2026
प्रयागराज। रेलवे में तकनीशियन बनने की राह देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने तकनीशियन के 6,557 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।


इसके तहत तकनीशियन ग्रेड-वन (सिग्नल) के 323 और तकनीशियन ग्रेड-श्री के विभिन्न श्रेणियों के कुल 6,234 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून से 29 जुलाई तक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत करीब 200 पद शामिल हैं। इसमें इंजीनियरिंग विभाग में सबसे अधिक 60 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा मैकेनिकल, सिग्नल व टेलीकॉम, इलेक्ट्रिकल और स्टोर विभाग में भी नियुक्तियां की जाएंगी।

तकनीशियन ग्रेड-वन (सिग्नल) के लिए वेतन स्तर-पांच के तहत प्रारंभिक मूल वेतन 29,200 रुपये तय किया गया है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित है। वहीं, तकनीशियन ग्रेड-थ्री के लिए वेतन स्तर-दो के तहत प्रारंभिक मूल वेतन 19,900 रुपये होगा और आवेदक की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 


RRB Technician CEN 02/2026 Grade-I Signal & Technician Grade-III Short Notice जारी

0 comments:

Post a Comment