Searching...
Thursday, September 10, 2026

उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के 2500 पदों पर भर्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के 2500 पदों पर भर्ती की तैयारी


लखनऊ। प्रदेश के विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के 2500 पदों पर भर्ती की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) को जल्द पदों का विस्तृत अधियाचन भेजेगा और फिर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।


उच्च शिक्षा, कृषि शिक्षा व प्राविधिक शिक्षा के तृतीय श्रेणी के पदों के लिए जल्द शुरू होगी प्रक्रिया विश्वविद्यालयों में खाली पदों पर भर्ती हो सकेगी। लंबे समय से पद खाली होने से संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों से काम चलाया जा रहा है।

उच्च शिक्षा, कृषि शिक्षा व प्राविधिक शिक्षा के विश्वविद्यालयों के साथ ही डिग्री कॉलेजों में भी तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उच्च शिक्षा के ही शिक्षण संस्थानों में करीब 500 से ज्यादा पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे ही दूसरे विभागों के उच्च शिक्षण संस्थानों में भी पद रिक्त चल रहे हैं।

पहले उच्च शिक्षण संस्थान कर्मियों के पदों पर भी खुद भर्ती करते थे लेकिन अब यूपीएसएसएससी के माध्यम से पदों पर भर्ती की जाएगी। लंबे समय से भर्ती न होने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है।

0 comments:

Post a Comment