Searching...
Wednesday, August 20, 2025

डीएम और कमिश्नर के दफ्तरों में भर्ती होंगे 378 कनिष्ठ सहायक, वन विभाग में भी 200 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

डीएम और कमिश्नर के दफ्तरों में भर्ती होंगे 378 कनिष्ठ सहायक, वन विभाग में भी 200 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

आयोग ने मंजूर किया राजस्व परिषद का प्रस्ताव, पीईटी के नतीजों के बाद शुरु होगी प्रक्रिया


लखनऊ। जिला कलेक्ट्रेट और मंडलायुक्त कार्यालयों में 378 कनिष्ठ सहायक के रिक्त पदों पर भर्ती होगी। राजस्व परिषद के इस भर्ती प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्वीकृति दे दी है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का रिजल्ट आने के बाद भर्ती संबंधी आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

जिलास्तर पर कनिष्ठ सहायक के कुल 2430 पद स्वीकृत हैं। इनमें से वर्तमान में 1623 पद रिक्त हैं। 1257 पदों पर भर्ती के लिए आयोग लिखित परीक्षा ले चुका है। राजस्व परिषद ने शेष 366 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अब प्रस्ताव भेजा है। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ टाइपिंग टेस्ट भी होगा।


इसी तरह से मंडल स्तर पर कुल स्वीकृत पद 97 हैं। इनमें से 68 पद रिक्त हैं। 56 पदों के लिए लिखित परीक्षा हो चुकी है। जबकि, 12 पदों के लिए भर्ती प्रस्ताव अब भेजा गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, पीईटी का रिजल्ट आने के तत्काल बाद इन रिक्त पदों के लिए भर्तियां की जाएंगी।



वन विभाग में 200 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

लखनऊ। वन विभाग में रेंजरों, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के करीब 200 रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों पर भर्ती के लिए नई नियमावली तैयार की जा रही है, ताकि तीनों तरह के पदों के लिए शारीरिक मानक में एकरूपता लाई जा सके। इन पदों पर भर्तियां राज्यस्तर पर आयोग करेंगे इसलिए नई नियमावली में फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर का कैडर भी राज्य स्तर का किया जाएगा। अभी यह कैडर क्रमशः जिला और मंडल स्तर का है। 

0 comments:

Post a Comment