Searching...
Tuesday, January 30, 2024

नव चयनित लेखपालों को लोकसभा चुनाव से पहले मिलेगी नियुक्ति

नव चयनित लेखपालों को लोकसभा चुनाव से पहले मिलेगी नियुक्ति


लखनऊ। राजस्व परिषद ने नवचयनित 7987 लेखपालों को लोकसभा चुनाव से पहले नियुक्ति देने की तैयारी की है। इसके लिए राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र वितरित दिए जाएंगे, जबकि जिला स्तर पर भी नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है।


राजस्व लेखपालों के 30,837 पद स्वीकृत हैं। करीब 16,800 लेखपाल कार्यरत हैं, जबकि 13,900 से अधिक पद रिक्त हैं। हाल ही में 7987 लेखपालों का चयन हो गया है। परिषद की ओर से 4700 पदों के लिए अधियाचन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक नया भर्ती प्रस्ताव भेजने के बाद लेखपाल के करीब एक हजार पद और रिक्त हो गए हैं।

हर महीने प्रदेश भर में सौ से डेढ़ सौ तक लेखपाल सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उधर, परिषद के अधिकारी ने बताया कि 7987 लेखपालों की तैनाती के बाद प्रदेश में प्रमाण पत्र जारी करने और राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी आएगी। 

0 comments:

Post a Comment

:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.