Searching...
Sunday, October 8, 2023

10 हजार पदों पर भर्ती शुरू करेगा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, चुनाव से पहले होगी शुरुआत, 28 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के आयोग को मिले हैं प्रस्ताव

10 हजार पदों पर भर्ती शुरू करेगा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, चुनाव से पहले होगी शुरुआत

28 हजार से अधिक पदों पर  भर्ती के आयोग को मिले हैं प्रस्ताव


लखनऊ : अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए कमर कस रहा है। आयोग को 28 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के प्रस्ताव मिले हैं। फिलहाल आयोग का इरादा 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का है। आयोग की कोशिश है कि इन पदों पर भर्तियों के लिए लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले विज्ञापन प्रकाशित कर अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त कर लिए जाएं ताकि चयन प्रक्रिया बाधित न होने पाए।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए संबंधित भर्ती आयोगों को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था। सरकारी विभागों में समूह 'ग' के पद बड़ी संख्या में खाली हैं। समूह 'ग' के रिक्त पदों में सर्वाधिक संख्या कनिष्ठ सहायक के पदों की है। फिलहाल आयोग मैनुअल तरीके से प्राप्त हुए लगभग 6600 पदों के भर्ती प्रस्तावों में से पांच हजार से अधिक पदों के प्रस्तावों का परीक्षण पूरा कर चुका है। अन्य पदों के लिए प्राप्त होने वाले प्रस्तावों का भी परीक्षण कर विभिन्न चरणों में भर्तियों के लिए विज्ञापन प्रकाशित करने की तैयारी है।



UPSSSC : अगले माह से 10 हजार पदों पर भर्ती, आयोग दिसंबर 2023 तक 10385 नौकरियां देगा

5200 पदों पर मिले भर्ती के प्रस्तावों का परीक्षण पूरा


भर्तियों की स्थिति

2012-2017                           18896
2017-2022                           19318
अप्रैल 2022 से अब तक            12672



लखनऊ  । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लोकसभा चुनाव से पहले 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारियों में जुट गया है। मैनुअल में आए 6,648 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव में 5,262 पदों के प्रस्तावों का परीक्षण पूर्ण हो चुका है। अन्य पदों के लिए आने वाले प्रस्तावों की खामियां दूर करते हुए चरणबद्ध तरीके से भर्ती का विज्ञापन निकालने की तैयारी है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि रिक्त पदों को भरने के लिए संबंधित आयोगों को प्रस्ताव भेज दिए जाएं । विभागों में सर्वाधिक खाली पद समूह 'ग' के हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को 28 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के प्रस्ताव हैं, पहले चरण में 10 हजार से अधिक पदों पर आवेदन लेने की तैयारी है। 


हर माह विज्ञापन निकालते हुए आवेदन लिए जाएंगे। नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारी, कर अधीक्षक और अवर अभियंता के करीब 432 रिक्त पदों पर आवेदन लिए जाने हैं। विकास प्राधिकरणों में अवर अभियंताओं के करीब 92 पद, सम्मिलित संवर्ग में 2100 से अधिक पद पर आवेदन लिए जाएंगे।


सर्वाधिक कनिष्ठ सहायक के पद रिक्त हैं विभागों में

सरकारी विभागों में सर्वाधिक कनिष्ठ सहायक के पद रिक्त हैं। इन पदों की संख्या 82,000 से अधिक बताई जा रही है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस तैयारी में है कि सबसे पहले इन पदों के लिए आवेदन मांगा जाए। इनके लिए भी सर्वाधिक आवेदन आते हैं।



0 comments:

Post a Comment