Searching...
Thursday, September 28, 2023

SSC : स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के 297 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

SSC : स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के 297 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

◆ विभागीय परीक्षा के जरिए इन पदों पर होगा चयन

◆ 21 अक्टूबर तक किया जा सकता ही है आवेदन

प्रयागराज : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने विभागीय परीक्षा के जरिए स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के 297 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसी के साथ एसएससी की वेबसाइट https:// ssc.nic.in पर आवेदन शुरू हो गया है। 21 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है। इसकी परीक्षा फरवरी मार्च 2024 में कराई जा सकती है।


केंद्रीय सचिवालय, रेलवे बोर्ड, भारतीय सेना, चुनाव आयोग और विदेश सेवा में पिछले तीन वर्षों से स्टेनोग्राफर ग्रेड डी से सी के पदों पर पदोन्नति के लिए परीक्षा नहीं हुई थी। इसलिए रिक्त पदों की संख्या बढ़ गई। 2020 के 127 2021 के 134 और 2022 के 36 पद रिक्त हैं। इन पदों को पदोन्नति से भरने के लिए अब आनलाइन आवेदन मांगा गया है। इन पदों के लिए वही आवेदन कर सकते हैं, जो स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के पद पर कम से कम छह वर्ष तक केंद्र सरकार के विभागों में कार्य कर चुके हों। अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन के लिए 200 अंकों की आनलाइन परीक्षा होगी। उसमें COMMISS सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के 100- 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह प्रश्नपत्र दो घंटे का होगा। उसके बाद 200 अंकों का आशुलिपिक परीक्षण होगा और फिर अंतिम रूप से चयन होगा | , पिछले महीने भी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के 384 पर भर्ती का आवेदन लिया गया था। वह 2018 और 2019 के रिक्त पद थे। केंद्र सरकार की ओर से रिक्त पदों को भरने के लिए मिशन मोड पर भर्तियां चल रही हैं। इसलिए पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों के भी विज्ञापन एक के बाद एक आ रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment