Searching...
Wednesday, September 27, 2023

आरक्षी भर्ती में आयु सीमा में छूट पर जवाब तलब

आरक्षी भर्ती में आयु सीमा में छूट पर जवाब तलब

प्रयागराज :  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 55699 पदों की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 में आयु सीमा की छूट को लेकर दाखिल याचिका पर राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।


हाईकोर्ट ने यह आदेश सत्यवीर व 11 अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। याचिका में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 22 वर्ष के बीच है जबकि आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट का प्रावधान है। कहा गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की अंतिम भर्ती 2018 में हुई थी। अब पांच वर्ष के अन्तराल पर 2023 में 52699 पदों की भर्ती प्रस्तावित है, जिसमें कई युवा अभ्यर्थी आयु सीमा के कारण बाहर हो सकते हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 नवंबर की तारीख लगाई है।

0 comments:

Post a Comment