Searching...
Saturday, February 12, 2022

UP Police Constable Recruitment News: यूपीपीबीपीबी ने फिर बढ़ाई 26210 कांस्टेबल व 172 फायरमैन भर्ती के लिए टेंडर भरने की डेट, नोटिस जारी

UP Police Constable Recruitment News: यूपीपीबीपीबी ने फिर बढ़ाई 26210 कांस्टेबल व 172 फायरमैन भर्ती के लिए टेंडर भरने की डेट, नोटिस जारी

UP Police Constable Recruitment News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी), लखनऊ ने 26210 कांस्टेबल व 172 फायरमैन भर्ती टेंडर की डेट फिर बढ़ा दी है। अब संबंधित एजेंसी यूपी पुलिस की करीब 26000 कांस्टेबल भर्ती परीक्षाओं की जिम्मेदारी देने के लिए 18-02-2022 तक टेंडर भर सकते हैं। इससे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने यूपी पुलिस की प्रस्तावित भर्ती की परीक्षा आयोजित कराने के लिए एजेंसियों को 10 फरवरी तक टेंडर भरने आदेश दिया था। उत्तर प्रदेश पुलिस की नई कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट upbpbp.gov.in पर जाकर लेटेस्टे नोटिस चेक कर सकते हैं।




आपको बता दें कि यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी होने में अब और समय लग सकता है।  पहले उम्मीद की जा रही थी कि फरवरी में ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है क्योंकि परीक्षा एजेंसी कंपनी की ओर से टेंडर भरने की अंतिम तिथि 10 फरवरी थी। लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB) की ओर से मंगलवार को जारी ताजा नोटिस के मुताबिक टेंडर भरने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 18 फरवरी 2022 कर दी गई है। 

यूपी पुलिस कांस्टेबल 26210 भर्ती के लिए यूपीपीबीपीबी की ओर से जारी टेंडर नोटिस के अनुसार इस बार कांस्टेबल भर्ती के लिए करीब 20 लाख आवेदन आने की संभावना है।

नई कांस्टेबल भर्ती की अहम बातें:
- पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी।

- आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

- यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड एग्जाम एजेंसी से 5000 प्रश्नों का क्वेश्चन बैंक तैयार करवाएगा। इस प्रश्न बैंक में से फाइनल प्रश्न पत्र सेट किया जाएगा। 


- टेंडर में कंपनियों को शारीरिक मौपतौल (पीएसटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्टेज के लिए 85 हजार अनुमानित उम्मीदवारों बताए गए हैं। 

- परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी।

0 comments:

Post a Comment