Searching...
Wednesday, February 16, 2022

UGC NET Result हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UGC NET Result हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक





UGC NET Result 2021 Live Updates : यूजीसी नेट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम और स्कोर आधिकारिक वेबसाइट www.ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के दो सर्वर लिंक दिए गए हैं ताकि स्टूडेंट्स आसानी ने परिणाम चेक कर सके। उम्मीदवार किसी भी लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ डालकर परिणाम चेक कर सकते हैं।

यूजीसी ने 16 फरवरी को नोटिस जारी कर बताया था कि नेट का रिजल्ट एक से दो दिन में जारी हो सकता है। 17 फरवरी और 18 फरवरी को परिणाम जारी नहीं हो सका।

देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए यूजीसी की नेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

यूजीसी नेट परीक्षा देश भर में एनटीए द्वारा तीन चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 20 नवंबर 2021 से 5 दिसंबर 2021 तक आयोजित किया गया था। वहीं दूसरा चरण 23 दिसंबर से 27 दिसंबर 2021 तक और तीसरा चरण 4 से 5 जनवरी 2022 तक हुआ था।


UGC NET Result 2022 : आज घोषित हो सकते हैं यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम, आयोग ने जारी किया नोटिस

UGC NET Result 2022 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा 16 फरवरी 2022 को जारी नोटिस के अनुसार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के परिणाम एक या दो दिन में घोषित होंगे यानि परिणाम आज 17 फरवरी को जारी हो सकते हैं।




UGC NET Result 2022: आज घोषित हो सकते हैं यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम, आयोग ने जारी किया नोटिसUGC NET Result 2022: यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 की घोषणा आधिकारिक पोर्टल, ugcnet.nta.nic.in पर की जाएगी।

नई दिल्ली :  UGC NET Result 2022: यूजीसी नेट परीक्षा परिणामों की घोषणा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए निर्णायक दिन। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के दिसंबर 2020 और जून 2021 के संयुक्त रूप से आयोजित परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज, 17 फरवरी 2022 को की जा सकती है। एनटीए की बजाय यूजीसी ने कल यानि 16 फरवरी 2022 को विशेष सूचना जारी करते हुए दोनो ही चक्रों की पर नेट परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों को सूचित किया कि यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 की घोषणा एक या दो दिनों में कर दी जाएगी। बता दें कि महामारी के कारण लंबित दिसंबर 2020 और जून 2021 चक्रों की यूजीसी नेट परीक्षाओं का एनटीए ने तीन चरणों में 20 नवंबर 2021 से 5 जनवरी 2022 तक किया था।

कहां और कैसे देखें यूजीसी नेट रिजल्ट 2022?

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनटीए द्वारा यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 की घोषणा आधिकारिक पोर्टल, ugcnet.nta.nic.in पर की जाएगी। एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट परिणाम 2022 के अंतर्गत पोर्टल पर रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा, जिस पर क्लिक करके उम्मीदवार सम्बन्धित पेज पर जा सकेंगे। रिजल्ट पेज पर उम्मीदवारों के अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार परीक्षा परिणाम की स्थिति और स्कोर कार्ड देख सकेंगे। उम्मीदवारों को स्कोर का प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।


नेट रिजल्ट 2022 के लिए क्या कहते हैं यूजीसी के अध्यक्ष?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश ने यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 को लेकर आयोग की तरफ से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि आयोग दवारा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के साथ मिलकर परिणामों की घोषणा पर काम किया जा रहा है। पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 की घोषणा एक या दो दिनों में कर दी जाए।


UGC NET Result 2022 : यूजीसी ने की घोषणा, इस दिन घोषित होगा नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 रिजल्ट, चेक करें डेट

UGC NET Result 2022 यूजीसी नेट जून 2021 और दिसंबर 2020 परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की गई थी। इसके अनुसार पहला चरण 20 नवंबर 2021 से 5 दिसंबर 2021 तक आयोजित किया गया था। वहीं दूसरा चरण 23 दिसंबर से 27 दिसंबर 2021 तक हुआ था।


UGC NET Result 2022 : यूजीसी ने नेट दिसंबर 2020 (UGC NET December Result 2021) जून 2021 (UGC NET June Result 2022)

नई दिल्ली : UGC NET Result 2022 : यूजीसी ने नेट दिसंबर 2020 (UGC NET December Result 2021) और जून 2021 (UGC NET June Result 2022) रिजल्ट के संबंध में बड़ी घोषणा की है। इसके अनुसार, दोनों सत्रों के लिए नतीजें जल्द ही घोषित किए जाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से किए ट्विटर पर घोषणा के अनुसार, यूजीसी का कहना है कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 की परीक्षा के परिणाम एक या दो दिन में घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं इस संबंध में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यूजीसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के साथ नेट रिजल्ट जारी करने के लिए तेजी से काम कर रहा है। जल्द ही रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। इसमें एक या दो दिन का समय लग सकता है।

बता दें कि यूजीसी नेट रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर NTA को टैग करके  UGC NET 2O21 परिणाम अपडेट के बारे में पूछ रहे थे। इसके साथ ही छात्र कुछ ट्वीट्स में कह रहे थे कि एनटीए हेल्पलाइन नंबर काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थी परेशान थे लेकिन अब यूजीसी की ओर से जारी सूचना से अभ्यर्थियों को स्पष्ट स्थिति हो गई है। 

यूजीसी दिसंबर 2020 और जून 2021 सत्रों के लिए UGC NET 2021 की प्रोविजनल आंसर-की पहले ही जारी की जा चुकी है। इसके साथ ही NTA ने अब आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्ति उठाने की सुविधा को बंद कर दिया है। बता दें कि UGC NET जून 2021 और दिसंबर 2020 परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की गई थी। इसके अनुसार, पहला चरण 20 नवंबर 2021 से 5 दिसंबर 2021 तक आयोजित किया गया था। वहीं दूसरा चरण 23 दिसंबर से 27 दिसंबर 2021 तक और तीसरा चरण 4 से 5 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन मोड में हुआ था।

0 comments:

Post a Comment