Searching...
Friday, February 11, 2022

यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट, कांस्टेबल भर्ती 2022 : UPPBPB ने जारी की 8 भर्तियों की स्टेटस रिपोर्ट

यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट, कांस्टेबल भर्ती 2022 : UPPBPB ने जारी की 8 भर्तियों की स्टेटस रिपोर्ट

UP Police Bharti 2022 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB - यूपीपीबीपीबी) ने शुक्रवार को 9534 एसआई भर्ती परीक्षा 2021 और 26210 कांस्टेबल भर्ती समेत 8 भर्ती परीक्षाओं की स्टेटस रिपोर्ट जारी कर दी। रिपोर्ट में बताया गया है कि कौन सी भर्ती परीक्षा किस स्टेज तक पहुंची है। यूपीपीबीपीबी ने 41443 पदों पर लंबित भर्तियों की स्थिति बताई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि एक अप्रैल 2017 से अब तक कौन कौन सी भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों का फाइनल चयन हो चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक एक अप्रैल 2017 से अब तक विभिन्न यूपी पुलिस भर्तियों के तहत 144194 अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है। 


यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2021 (पद 9534 )
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि ऑनलाइन लिखित परीक्षा हो नवंबर दिसंबर 2021 में चुकी है। आंसर-की पर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी जा चुकी हैं जिनका परीक्षण कर डीवी/पीएसटी कराए जाने के लिए कार्यवाही बोर्ड स्तर पर की जा रही है। 


यूपी पुलिस कांस्टेबल 26210 भर्ती व फायरमैन 172 भर्ती
भर्ती बोर्ड ने इस पर कहा है कि टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।


यूपी पुलिस एसआई गोपनीय, एएसआई क्लेरिकल, एएसआई अकाउंट्स भर्ती 2020 एवं यूपी पुलिस एसआई गोपनीय के 32 पद व एएसआई क्लर्क के 20 पद  (1329 पदों के लिए)
स्टेटस - ऑनलाइन लिखित परीक्षा 4 दिसंबर व 5 दिसंबर 2021 को ली जा चुकी है। आंसर-की पर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी जा चुकी हैं जिनका परीक्षण कर डीवी/पीएसटी कराए जाने के लिए कार्यवाही बोर्ड स्तर पर की जा रही है। 

यूपी पुलिस रेडियो ऑपरेटर व हेड ऑपरेटर भर्ती एवं कर्मशाला कर्मचारी भर्ती (2430 पदों पर भर्ती) 
स्टेटस रिपोर्ट - आवेदन पत्र प्राप्त करने की विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है। 

कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2020 (3 पद) - 
स्टेटस रिपोर्ट - कार्यवाही चल रही है। 


लिपिक, लेखा व गोपनीय सहायक संवर्ग भर्ती 2021 (243 पद) 
स्टेटस रिपोर्ट - कार्यवाही चल रही है। 

यूपी पुलिस एसआई नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती 2021 - (829 पद)
स्टेटस रिपोर्ट - कार्यवाही चल रही है।

0 comments:

Post a Comment