Searching...
Wednesday, February 16, 2022

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने की तैयारी, प्रधानाचार्य भर्ती का साक्षात्कार जल्द

प्रधानाचार्य भर्ती का साक्षात्कार जल्द

● उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने की तैयारी

● हाईकोर्ट में अवमानना से बचने के लिए करना होगा जारी

● आठ साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है साक्षात्कार

● असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी का साक्षात्कार नौ से



प्रयागराज : प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों हिन्दी विषय के 162 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नौ से 16 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर संगीत गायन के 12 पदों के लिए साक्षात्कार 16 मार्च को होगा। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने बुधवार की रात साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार विस्तृत विवरण आयोग के पोर्टल www. uphesc2021. co. on और www. uphesc. org पर उपलब्ध है।

प्रयागराज : अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य भर्ती 2013 का साक्षात्कार कार्यक्रम एक सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है। मनीष कुमार त्रिपाठी की ओर से दायर अवमानना याचिका में हाईकोर्ट ने 31 दिसंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे। लेकिन आठ साल पहले लिए गए आवेदन पत्रों को ऑनलाइन करने और उसमें तमाम विसंगतियों के कारण साक्षात्कार शुरू नहीं हो सका।

इस बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने भर्ती के लिए और समय देने का अनुरोध हाईकोर्ट से किया है। चयन बोर्ड ने विधानसभा चुनाव का परिणाम 10 मार्च को घोषित होने के बाद साक्षात्कार करवाने की तैयारी भी कर ली है। 23 फरवरी को अवमानना याचिका की सुनवाई होनी है। लिहाजा उससे पहले चयन बोर्ड साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित करने जा रहा है। प्रधानाचार्यों के 599 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 31 दिसंबर 2013 को विज्ञापन जारी हुआ था। आठ साल के बावजूद साक्षात्कार तक नहीं लिए जा सके हैं। 599 पदों पर प्रत्येक पद पर सात अभ्यर्थियों के हिसाब से 4193 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होना है।

0 comments:

Post a Comment