उत्तर प्रदेश पुलिस के 24 हजार पदों पर भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, जून के दूसरे सप्ताह में विज्ञापन आने की संभावना
उत्तर प्रदेश पुलिस में इसी महीने के दूसरे सप्ताह में 23763 पदों पर निकलने वाली भर्तियां कई मायनों में खास होंगी। सब इंस्पेक्टर पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र में तीन साल की छूट दी जाएगी। यह छूट सिर्फ इस बार ही मिलेगी। इसके अलावा इसमें 3800 पद महिलाओं के लिए भी आरक्षित रहेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
माना जा रहा है कि जून के दूसरे सप्ताह में इन 24 हजार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जा सकता है। भर्ती बोर्ड ने कुछ समय पहले पुलिस मुख्यालय को सिपाही के 19220 पद, उपनिरीक्षक के 4543 पद पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा था। इनमें पीएसी सिपाही के 9837, पीएसी महिला वाहिनी के 2282 पद, सिपाही नागरिक पुलिस के 3245 पद,सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस 2444, विशेष सुरक्षा बल में सिपाही के 1341 और घुड़सवार पुलिस के 71 पद शामिल हैं। पिछली सिपाही भर्ती में 12048 महिला सिपाहियों को नियुक्ति मिली है।डीजीपी के पास समय पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष का भी कार्यभार है। वर्ष 2026 में अथवा इसके बाद की भर्तियों में अग्निवीरों को भी 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
60244 पदों पर हो चुकी भर्तियां, ट्रेनिंग शुरू
वर्ष 2023 में सिपाही भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने पर परीक्षा रद्द कर दी गई थी। यह परीक्षा दोबारा कराई गई और इसी साल 60244 पदों पर सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। इन नवनियुक्त सिपाहियों की ट्रेनिंग इसी महीने शुरू होनी है।
उत्तर प्रदेश: पुलिस बल में 3800 महिलाएं, पीएसी महिला वाहिनी में 2388 भर्ती होंगी
जल्द 24 हजार पदों पर होने वाली भर्ती में भी करीब 3800 महिलाओं को मौका, नागरिक पुलिस में होगी 20% भर्ती
लखनऊ। प्रदेश पुलिस में महिलाकर्मियों की संख्या में फिर इजाफा होने वाला है, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की संख्या करीब 55 हजार हो जाएगी। जल्द 24 हजार पदों पर होने वाली भर्ती में भी करीब 3800 महिलाओं को खाकी पहनने करने का मौका मिलेगा।
खासकर पीएसी की तीन नई महिला वाहिनियों में 2388 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा नागरिक पुलिस में भी सिपाही और उपनिरीक्षक के 20 फीसद पदों पर महिलाओं को भर्ती - होने का अवसर मिलेगा।
बता दें कि प्रदेश पुलिस में वर्तमान में करीब 37 हजार महिलाएं कार्यरत हैं, जिसमें से 35 हजार नागरिक पुलिस में हैं। बीते दिनों सिपाही नागरिक पुलिस की भर्ती में भी 12 हजार महिलाओं का चयन हुआ है। इसके अलावा कुशल खिलाड़ियों के कोटे में भी महिलाओं का चयन किया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस में भर्ती होने वाली महिलाओं के प्रशिक्षण के साथ उनके रहने आदि का भी अलग से बंदोबस्त किया जा रहा है। उनकी सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर महिलाओं के लिए अलग से बैरकों का निर्माण भी कराया गया है। प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क के साथ महिला बीट पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जा रही है। इससे थानों में शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को सहूलियत भी होती है।
मुख्यमंत्री के निर्देशन पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मी घर-घर जाकर महिलाओं की समस्याओं को सुनने के बाद उनका निस्तारण भी कराती हैं। साथ ही सरकारी योजनाओं से उन्हें लाभांवित कराने का प्रयास भी करती हैं।
🔴 मुख्य बिंदु :
35000 महिला पुलिसकर्मी वर्तमान में हैं कार्यरत
12048 महिला सिपाही का हाल ही में हुआ चयन
2388 सिपाही महिला वाहिनियों के लिए होगी भर्ती
106 उप निरीक्षक महिला वाहिनियों में होगी भर्ती
20 फीसद तक महिलाएं हो जाएंगी पुलिस बल में
पुलिस में 24 हजार पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जल्द होगा जारी, बोर्ड जल्द विज्ञापन जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन करेगा आमंत्रित
सिपाही के 19220 और दरोगा के 4543 पदों पर होनी है सीधी भर्ती, तैयारी पूरी
लखनऊ। प्रदेश पुलिस में जल्द द करीब 24 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी होगा। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसकी तैयारी क पूरी कर ली है। शासन की हरी झंडी मिलते ही इसका विज्ञापन जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। सूत्रों की मानें तो आगामी 15 जून तक विज्ञापन जारी हो सकता है। पहले यह अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में जारी करने की तैयारी थी।
डीजीपी मुख्यालय ने भर्ती बोर्ड नको सिपाही के 19,220 पदों और उप निरीक्षक के 4543 पदों पर भर्ती 5 का प्रस्ताव बीते दिनों भेजा था। इनमें सिपाही पीएसी के 9837, सिपाही पीएसी महिला वाहनी के 2282, सिपाही नागरिक पुलिस के T 3245, सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस 2444, सिपाही विशेष सुरक्षा बल के 1341 और घुड़सवार पुलिस के 71 पद (कुल 19220) पद शामिल थे।
इसी तरह उप निरीक्षक के 4543 पदों का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242 पद, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस/प्लाटून कमांडर महिला वाहिनी बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ के 106 पद, प्लाटून कमांडर/उप निरीक्ष सशस्त्र पुलिस के 135 पद, उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल के 60 पद शामिल हैं। अब इन पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा विज्ञापन जारी करने की तैयारी है। बता दें कि मंगलवार को कैबिनेट ने उपनिरीक्षकों की भर्ती में तीन वर्ष की छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
करीब 35 लाख आवेदन आने की संभावना
सिपाही और उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए करीब 35 लाख आवेदन आने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि बीते दिनों सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए करीब 48 लाख आवेदन आए थे। इस बाद भर्तियों में अधिकांश पद पीएसी आदि के होने की वजह से 35 लाख से अधिक आवेदन होने की संभावना जताई जा रही है।
0 comments:
Post a Comment